फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Basti

विवाहिता की मौत: मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 20 Nov 2021 05:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Nov 2021 05:00 PM IST
सार

मायके पक्ष की तहरीर पर पति प्रेमचंद्र मिश्रा के अलावा सास, ससुर व अन्य पर दहेज हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Basti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के पकड़ीजप्ती गांव में शुक्रवार की रात 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


रुधौली थाना क्षेत्र के सेहुंड़ाकला गांव निवासी सीताराम पांडेय ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी 28 वर्षीय पुत्री वर्षा की शादी मई 2015 में पैकोलिया थाना क्षेत्र के पकड़ी जप्ती गांव निवासी प्रेमचंद्र मिश्रा उर्फ प्रिंस पुत्र रामजतन मिश्रा के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद पति उसे लेकर बलरामपुर चला गया और वहीं पर रहने लगा।
विज्ञापन


वह चीनी मिल में नौकरी करता है। सोमवार को वह पत्नी व अपने दो बच्चों 6 वर्षीय प्रांजलि व 4 वर्षीय आकर्ष के साथ घर आया हुआ था। शुक्रवार की देर रात वर्षा की अचानक तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना ससुरालियों ने उन्हें दी। मायके से पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पैकोलिया थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।


एएसपी ने बताया कि मृतका के पति ने पुलिस को वर्षा की तबीयत खराब होने की बात बताई है। वहीं, मायके वालों हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मायके पक्ष की तहरीर पर पति प्रेमचंद्र मिश्रा के अलावा सास, ससुर व अन्य पर दहेज हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed