{"_id":"69938427ed10f7b9bc0c37e2","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-body-removed-from-pyre-and-sent-for-post-mortem-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1231804-2026-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, चिता से उठवाकर शव पोस्टमार्टम को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, चिता से उठवाकर शव पोस्टमार्टम को भेजा
Tue, 17 Feb 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:25 AM IST
सार
बड़हलगंज नगर पंचायत के हनुमानगढ़ी निवासी अभिषेक वर्मा की शादी 2021 में गोरखपुर के मिर्जापुर निवासी प्रहलाद वर्मा की पुत्री सोनी वर्मा से हुई थी। दंपती के दो बच्चे 4 वर्षीय बेटा और 2 वर्षीय बेटी है। स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, शव को मुक्तिपथ पर जलाने की तैयारी की जा रही थी। तभी किसी ने मायके पक्ष को सूचना दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित पुरानी हनुमानगढ़ी मोहल्ले में 25 वर्षीय विवाहिता सोनी वर्मा की रविवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह मृतका के शव का दाह-संस्कार मुक्तिपथ पर शुरू हुआ। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतका के पिता प्रहलाद वर्मा का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने बिना किसी सूचना के शव का दाह-संस्कार शुरू कर दिया था। जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंचे और 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय, कस्बा इंचार्ज जितेंद्र मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने चिता से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बड़हलगंज नगर पंचायत के हनुमानगढ़ी निवासी अभिषेक वर्मा की शादी 2021 में गोरखपुर के मिर्जापुर निवासी प्रहलाद वर्मा की पुत्री सोनी वर्मा से हुई थी। दंपती के दो बच्चे 4 वर्षीय बेटा और 2 वर्षीय बेटी है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, शव को मुक्तिपथ पर जलाने की तैयारी की जा रही थी। तभी किसी ने मायके पक्ष को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद मृतका के पिता तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी सुनील राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस ने ससुराल पक्ष और अन्य संबंधितों से भी बयान लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।