{"_id":"60e46aa103eb1c206a5675c4","slug":"married-woman-body-found-hanging-from-ceiling-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: छत के कुंडा से लटकता मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: छत के कुंडा से लटकता मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Tue, 06 Jul 2021 08:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 06 Jul 2021 08:07 PM IST
सार
मायके वालों ने हत्या कर शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न, गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के झंगहा इलाके के रानापार गांव में सोमवार की रात एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने हत्या कर शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न, गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, झंगहा के नौवाबारी गांव निवासी रमाकांत की बेटी ममता (25) की शादी रानापार गांव निवासी अभिनव के साथ हुई थी। पिता रमाकांत का आरोप है कि आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कई बार बेटी के साथ मारपीट भी की गई थी।
विज्ञापन
सोमवार की रात में फोन पर सूचना मिली कि उसने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर गए तो देखा कि ममता की हत्या कर शव को लटका दिया गया था। पिता ने पुलिस को हत्या की सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।