फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   married in police station after Barat returned in House at siddharth nagar

एक विवाह ऐसा भी: नाच नहीं आया तो घरवालों ने लौटी दी बरात, पुलिस ने थाने में कराई शादी

Tue, 06 Jun 2023 04:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Jun 2023 04:59 PM IST
सार

थानाध्यक्ष शिवनगर राजेश कुमार शुक्ला ने दोनों पक्षों को समझाया और दोपहर में थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में विधि विधान से दोनों का विवाह कराया और दोनों पक्षों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की। पुलिस के इस कार्य से क्षेत्र में सराहना हो रही है।

विज्ञापन
married in police station after Barat returned in House at siddharth nagar
पुलिस ने थाने में कराई शादी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक गांव में बरात पहुंच चुकी थी, द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी। इसी बीच पता चला कि बरात वाले नाच लेकर नहीं आए हैं। इस पर घराती पक्ष के लोग खफा हो गए। बात-बात में मामला बिगड़ा और बिना शादी हुए ही लौट गई।

विज्ञापन


मंगलवार को मामला शिवनगर डिडई थाने पर पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्ष को बुलाया। समझाकर थाने की शिव मंदिर में शादी करवा दिया। थाने में दोनों पक्ष को जलपान करवाकर दुल्हन को भेजा।
विज्ञापन


क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी राजकुमार के पुत्री अनीता पुत्री शादी बांसी कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुई गांव निवासी दीपचंद पुत्र सूर्यनारायण के साथ तय हुई थी। सोमवार को बरात कोल्हुई थाना बांसी से थाना शिवनगर डिड़ई के तिलौती में आई थी। जलपान के बाद द्वारपूजा की तैयारी हो रही थी कि बरात में नाचना लाने से लड़की पक्ष बिगड़ गया। मौके पर हो हल्ला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ससुराल में भाभी के साथ सोता मिला पति, बीवी ने रंगेहाथ पकड़ा तो कर दी पिटाई

थाने में हुई शादी

विरोध होता देखकर बरात पक्ष नाराज होकर लौट गया। मंगलवार सुबह लड़की पक्ष ने थाने पर तहरीर दिया। जिसके बाद थानाध्यक्ष शिवनगर राजेश कुमार शुक्ला ने दोनों पक्षों को समझाया और दोपहर में थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में विधि विधान से दोनों का विवाह कराया और दोनों पक्षों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की। पुलिस के इस कार्य से क्षेत्र में सराहना हो रही है।

इस अवसर पर सीओ बांसी देवी गुलाम, थानाध्यक्ष  शिवनगर राजेश शुक्ल, महिला कांस्टेबल प्रतिमा दुबे, कांस्टेबल युधिष्ठिर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed