{"_id":"654fdde0f9821675200df707","slug":"market-buzzing-for-diwali-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-366847-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिवाली के लिए बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिवाली के लिए बाजार गुलजार
विज्ञापन
दिवाली के लिए बाजार रहा गुलजार...उमड़े खरीदार
चारों तरफ त्योहार की रौनक, मिठाई-पटाखों की दुकानों पर देर रात तक रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। धनतेरस के बाद लोग दिवाली की तैयारी के लिए शनिवार को बाजारों में उमड़ पड़े। शहर के सभी बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ नजर आई। लोगों ने मिठाई, खिलौने, दीया, लइया, पटाखे, बर्तन, कपड़े, मोमबत्ती आदि की खरीदारी की। दुकानों पर देर रात तक भीड़ लगी रही।
लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों की भी खरीदारी की। लोग शुभ मुहूर्त होने के कारण शादी-विवाह के लिए भी आभूषण खरीदने लगे हैं।
गोलघर के परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक संजय अग्रवाल ने बताया कि इस बार छोटे आभूषणों के साथ सोने के सिक्कों की खूब बिक्री हुई। हल्के और चांदी के भाव के बराबर के इन सिक्कों की ग्राहकों ने खूब खरीदारी की। हर बार की तुलना में इस बार ग्राहकों की संख्या बेहतर रही।
मोबाइल की ऑनलाइन खरीदारी ज्यादा...दुकानों पर सन्नाटा
धनतेरस और इसके अगले दिन गोलघर के बलदेव प्लाजा में मोबाइल की दुकानों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे थे। व्यापारी विक्की ने बताया कि ऑनलाइन बाजार ने मोबाइल की बिक्री को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। ग्राहक अक्सर काउंटर पर आकर मोबाइल का मॉडल और दाम पूछते हैं, लेकिन खरीदारी ऑनलाइन ही कर रहे हैं।
विज्ञापन
ब्रांडेड कपड़ों की खूब बिक्री हुई
संगम साड़ी सेंटर के निदेशक प्रदीप टेकड़ीवाल ने बताया कि युवाओं का इस बार कपड़ों को लेकर अलग क्रेज रहा। ठंड के मौसम को देखते हुए इस बार पहले से सभी वर्ग के कपड़े मंगवा लिए गए थे। धनतेरस के साथ दिवाली के मौके पर भी किड्स वियर, जेंट्स वियर, बिग बॉयज वियर, होजरी गारमेंट्स और लेडिस और गर्ल्स के लिए सभी प्रकार के कपड़ों की खरीदारी लोगों ने की।
लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमाएं खूब बिकीं
धनतेरस पर लक्ष्मी और गणेश जी की छोटी-बड़ी प्रतिमाएं खूब बिकीं। इसके अलावा भगवान के कपड़े और इन्हें चढ़ाए जाने वाले भोग के लिए चीनी की मिठाई, लइया, आर्टिफिशियल माला, दिया- बत्ती, मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। कुछ लोगों ने छोटी दिवाली के दिन झाड़ू भी खरीदा।
शाम को शहर हुआ जगमग तो देखने उमड़े लोग
शाम होते ही बाजार रोशनी से जगमग हो गया तो शहर की छंटा देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गोलघर के अलावा शहर के अन्य सभी बाजारों में शाम से लेकर रात तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। अधिकतर लोग खरीदारी के लिए निकले थे, तो बहुत से लोग बाजार घूमने गए थे। वहीं, रेहड़ी और ठेले पर भी लोगों की भीड़ बहुत थी।