फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mapping of localities and residences of AIDS patients will be done

World AIDS Day: एड्स मरीजों के मोहल्लों और आवास की कराई जाएगी मैपिंग, ग्रुप बनाकर किया जाएगा जागरूक

Wed, 01 Dec 2021 01:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Dec 2021 01:09 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि एड्स की रोकथाम के लिए पुरुष, स्त्री व किन्नर सेक्स वर्कर के ग्रुप बनाए जाएंगे। इससे पता चल सकेगा कि एचआईवी पॉजिटिव लोग एक-दूसरे से कितनी दूरी पर रहते हैं।

विज्ञापन
Mapping of localities and residences of AIDS patients will be done
HIV AIDS - फोटो : Social Media

विस्तार

एड्स मरीजों (एचआईवी पॉजिटिव) की सुविधा और बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग विश्व एड्स दिवस पर नई पहल करेगा। बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए ऐसे मरीजों के आवास और मोहल्ले की मैपिंग की जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी उनके घरों तक दवा पहुंचाएंगे। इसके अलावा एड्स की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों को चिह्नित करते हुए लोगों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि एड्स की रोकथाम के लिए पुरुष, स्त्री व किन्नर सेक्स वर्कर के ग्रुप बनाए जाएंगे। इससे पता चल सकेगा कि एचआईवी पॉजिटिव लोग एक-दूसरे से कितनी दूरी पर रहते हैं। इसके अलावा अन्य जरूरत पड़ने पर उनकी मदद भी की जाएगी।
विज्ञापन


बताया कि सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से अब ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाएगा जो एड्स की दृष्टि से बेहद संवेदनशील हैं। चिह्नित करने के बाद लोगों को एचआईवी जांच के लिए जागरूक किया जाएगा। जागरुकता ही इस बीमारी से निपटने का सबसे बड़ा हथियार है। इसके अलावा सभी टीबी मरीजों की एड्स व सभी एड्स मरीजों की टीबी जांच कराने का भी फैसला लिया गया है, क्योंकि दोनों मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। ऐसे में इन्हें विशेष देखभाल की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एचआईवी टेस्ट किट का संकट हुआ खत्म

एचआईवी जांच के लिए अब किट के लिए परेशान नहीं होना होगा। किट के रख-रखाव के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोल्ड रूम बनाया गया है। कोल्ड रूम में ढाई से तीन लाख जांच किट रखने की क्षमता है। नोडल अधिकारी डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की निगरानी में 85 इंटीग्रेटेड काउंसिलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर (आइसीटीसी) संचालित हो रहे हैं।

इससे कई जिले जुड़े हैं। इन जिलों में गोरखपुर, बस्ती मंडल के अलावा अंबेडकर नगर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ जैसे जिले शामिल हैं। इन जिलों में मांग के अनुसार सेंटरों पर किट पहुंचाई जा रही है, जबकि पहले एचआईवी टेस्ट किट लखनऊ से मंगानी पड़ती थी। इसके लिए एक लैब टेक्नीशियन लखनऊ जाता था। इस वजह से सेंटर बंद हो जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।  

एचआईवी पॉजिटिव मरीज बरतें ज्यादा एहतियात
डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि कोविड का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन साउथ अफ्रीका में एक एचआईवी पीड़ित व्यक्ति में मिला है। ऐसे में इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि एचआईवी मरीजों को कोरोना के नए वैरिएंट से खतरा ज्यादा है।

एचआईवी संक्रमित गर्भवती को भी हुआ था कोरोना
कोरोना की दूसरी लहर में इस साल एचआईवी पीड़ित महिला गर्भवती हुई थी। इस बीच बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। पूर्वांचल में इस तरह का यह पहला मामला था। हालांकि, कॉलेज के गायनी विभाग ने महिला का प्रसव कराते हुए बच्चे को एचआईवी और कोरोना दोनों से बचा लिया था।
 

एचआईवी के कारण

एचआईवी संक्रमित से यौन संबंध, संक्रमित सिरिंज का इस्तेमाल, संक्रमित अंग प्रत्यारोपण, संक्रमित मां से जन्म लेने वाले शिशु को एचआईवी का खतरा हो सकता है। हालांकि संक्रमित मां से बच्चे को संक्रमण का कोई मामला जिले में नहीं आया है।

एचआईवी के लक्षण
गले में सूजन व गिल्टी। लगातार वजन घटते जाना। कोई भी बीमारी होने के बाद ठीक न होना। मुंह में घाव, त्वचा में खुजली, दर्द होना, सेहत का लगातार गिरना आदि लक्षण शामिल हैं।

एचआईवी के बचाव
असुरक्षित यौन संबंध से बचें। दूसरों के द्वारा प्रयोग की गई सिरिंज का इस्तेमाल न करें। अनजान व्यक्ति से रक्त न लें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed