फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many workers of SP and BJP are in the fray on AAP ticket in Gorakhpur Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chunav 2023: गोरखपुर में भाजपा और सपा ने नहीं दिया टिकट, थाम लिया झाड़ू

Mon, 24 Apr 2023 05:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Apr 2023 05:49 PM IST
सार

पहली बार निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी भी 38 वार्डाें से अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इनमें नौ प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जो कल तक सपा, भाजपा और बसपा की नीतियों से प्रभावित होकर उनकी नीतियों का बखान कर रहे थे। लेकिन, अंत समय में जब भाजपा, सपा और बसपा ने पत्ता कटा तो आप के साथ हो लिए।

विज्ञापन
Many workers of SP and BJP are in the fray on AAP ticket in Gorakhpur Nikay Chunav 2023
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर नगर निकाय चुनाव में भाजपा, सपा और बसपा से दावेदारी ठोकने वाले नेताओं का अपने-अपने वार्ड से पत्ता कटा तो उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। अब आप की नीतियों के जरिए झाड़ू चुनाव चिह्न से मैदान में हैं। यही बागी अब भाजपा और सपा के लिए चुनौती बन गए हैं। क्योंकि, इन्हें भाजपा और सपा के सभी गुणा-गणित का पता है। ये लोग भाजपा और सपा की नीतियों को हवा-हवाई बताकर आप की दिल्ली सरकार की नीति का गुणगान करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


गोरखपुर नगर निगम के 80 वार्ड में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहली बार निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी भी 38 वार्डाें से अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इनमें नौ प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जो कल तक सपा, भाजपा और बसपा की नीतियों से प्रभावित होकर उनकी नीतियों का बखान कर रहे थे। लेकिन, अंत समय में जब भाजपा, सपा और बसपा ने पत्ता कटा तो आप के साथ हो लिए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हैंडपंप और बोरिंग से आ रहा गंदा पानी, पांच लाख लोग पीने के पानी को तरसे
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सारा खेल चुनावी सिंबल का है। क्योंकि, निर्दल के रूप में अगर यह प्रत्याशी मैदान में आते तो चुनावी सिंबल लोगों को बताना पड़ता, लेकिन आप से मैदान में होने पर लोगों को सिंबल बताने की जरूरत नहीं होगी। आप महानगर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 42 वार्ड से आप के उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। इसमें दो प्रत्याशियों ने कुछ कारणों से पर्चा वापस ले लिया। निकाय चुनाव में भाजपा से चार, सपा के तीन और बसपा एक के कार्यकर्ता ने आप ज्वाइन किया है। इन्हें अलग-अलग वार्ड से टिकट देकर चुनाव लड़ाया जा रहा है।
 

सपा से कटा टिकत आप से आए मैदान में

वार्ड 15 हनुमंतनगर से इंजीनियर रमन सिंह दो साल पहले से ही अपने वार्ड में सपा की नीतियों का बखान कर रहे थे। सपा में सदस्यता लेने के बाद उम्मीद थी कि टिकट जरूर मिलेगा, लेकिन अंत में समय में पार्टी ने किसी और को मैदान में उतार दिया। इसके बाद इंजीनियर रमन सिंह ने बगावत करते हुए आप की सदस्यता लेकर इसी वार्ड से चुनावी मैदान में हैं।

इसी तरह वार्ड नंबर 61 साहबगंज वार्ड में कई साल से रमन अस्थाना भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार कर रहे थे। सामान्य सीट होने के बाद उम्मीद थी कि भाजपा टिकट देगी। लेकिन सामान्य सीट पर भाजपा ने पिछड़े पर विश्वास जताया। नाराज रमन आम आदमी पार्टी ज्वाइन करते हुए चुनावी मैदान में हैं।

भाजपा छोड़ आप में आए निर्मल
वार्ड 19 में आप प्रत्याशी सविता राव के पति निर्मल सिंह श्रीनेत पिछले दिनों दिनों भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में हर कार्यक्रम में शिरकत करते थे। निर्मल ने महिला सीट होने पर पत्नी को भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया था। मामले में भाजपा में काफी हो-हल्ला भी हुआ। लेकिन, जब लिस्ट जारी हुई तो नाम किसी दूसरे का था। इससे नाराज होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी से अपनी पत्नी को इसी वार्ड से मैदान में उतार दिया है। इसी तरह बसपा और कांग्रेस से भी एक-एक प्रत्याशी आप की सदस्यता ज्वाइन कर अलग-अलग वार्ड से मैदान में हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed