{"_id":"6105147efc6fbb36240bbba6","slug":"many-train-cancelled-for-kolkata-due-to-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कोलकाता जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन ट्रेनों को कर दिया गया है निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कोलकाता जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन ट्रेनों को कर दिया गया है निरस्त
Sat, 31 Jul 2021 02:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:44 PM IST
सार
काठगोदाम से 01 अगस्त 2021 को चलने वाली 03020 काठगोदाम-हावड़ा विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी। यह ट्रेन गोरखपुर होकर जाती है।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व रेलवे के हावड़ा एवं कोलकाता क्षेत्र में भारी वर्षा से होने वाले जल-जमाव के कारण ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। अगर आप कोलकाता जाने की योजना बना रहे हैं तो यह सूचना आपके काम की है।
विज्ञापन
काठगोदाम से 01 अगस्त 2021 को चलने वाली 03020 काठगोदाम-हावड़ा विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी। यह ट्रेन गोरखपुर होकर जाती है। इसी प्रकार लालकुआं से 31 जुलाई, 2021 को चलने वाली 02354 लालकुआं-हावड़ा विषेष गाड़ी निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि बारिश के चलते ही हावड़ा से 30 जुलाई, 2021 को चलने वाली 03019 हावड़ा-काठगोदाम विषेष गाड़ी निरस्त कर दी गई थी।इसके अलावा हावड़ा से 30 जुलाई, 2021 को चलने वाली 02353 हावड़ा-लालकुआं विशेष गाड़ी निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन