{"_id":"5f05b564bf431d427e221f55","slug":"many-successful-candidates-get-appointment-letter-in-employment-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेला में सफल 130 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, कमिश्नर ने कहा- अब बढ़ेगी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेला में सफल 130 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, कमिश्नर ने कहा- अब बढ़ेगी डिमांड
Wed, 08 Jul 2020 05:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Jul 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र देते कमीश्नर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित ऑनलाइन रोजगार मेला में सफल 130 अभ्यर्थियों को बुधवार को नियुक्ति पत्र बांटा गया। मुख्य अतिथि कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने कार्यालय परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों पर आधारित कार्यक्रम में 24 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उनके हाथों नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने कहा कि अभ्यर्थियों को बदलते हुए परिवेश को देखते हुए खुद को बदलने की जरूरत है। कंप्यूटर, इंटरनेट, ऑनलाइन सिस्टम आने वाले समय में इनकी डिमांड बढ़ेगी। युवा किसी भी क्षेत्र में काम कर रहे हों, इसके मुताबिक खुद को अपग्रेड करें।
विज्ञापन
सहायक निदेशक सेवा योजन अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि जून महीने में आयोजित ऑनलाइन रोजगार मेला के लिए 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन मंगाया गया था। इसके बाद युवाओं के दस्तावेजों का सत्यापन कर पूरा ब्यौरा कंपनियों को भेज दिया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने टेलीफोन और वीडियो कॉल के माध्यम से घर बैठे युवाओं का इंटरव्यू लिया और उन्हें नौकरी का मौका प्रदान किया है। चयनित युवाओं को आज मुख्य अतिथि की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में जिला रोजगार सहायता अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र, अपर सांख्यिकीय अधिकारी अरविन्द कुमार यादव, एवं विजय कुमार शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।