{"_id":"5e842f498ebc3e78b27cc8c6","slug":"many-people-had-joined-corona-positive-death-funeral-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव युवक के जनाजे में शामिल हुए थे कितने लोग, कितनों को है संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव युवक के जनाजे में शामिल हुए थे कितने लोग, कितनों को है संक्रमण का खतरा
Thu, 02 Apr 2020 09:49 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के युवक की मौत से आसपास के जिलों में हड़कंप मच गया है। मृतक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट मिलते ही प्रशासन मृतक का इतिहास जुटाने में जुट गई है। वहीं मौत के बाद भी इस मामले में लापरवाही का सिलसिला रूका नहीं।
बस्ती के युवक की मौत के बाद भी लापरवाही का सिलसिला रूका नहीं। कोरोना संदिग्ध होने के बाद भी परिजनों ने युवक के शव का पूरे विधि विधान से सुपुर्द-ए-खाक कराया। बताया जाता है कि सैकड़ों की संख्या में नाते रिश्तेदार सहित मोहल्ले के लोग उसमें शामिल हुए थे।
ऐसे में प्रशासन उन लोगों की तलाश में जुट गया है। एक-एक को ढूंढकर क्वारंटीन कराने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि जो लोग शव को कब्रिस्तान तक ले गए और वे किन-किन लोगों के संपर्क में आए, उनकी तलाश सबसे पहले है। क्योंकि शव को ले जाने में सबसे अधिक खतरा वायरस संक्रमण का उन्हीं को है।
विज्ञापन
जनाजे के वीडियो को रिकॉर्डिंग जांचने में जुटा प्रशासन
युवक की मौत के बाद बस्ती में जिस जगह से उसका जनाजा निकला है। परिजनों ने उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई है। सुपुर्द-ए-खाक से लेकर उसे ले जाने तक की एक मौलवी ने वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। अब प्रशासन उस मौलवी को ढूंढकर वीडियो रिकॉर्डिंग लेगा। उसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि जनाजे में कौन-कौन शामिल था।