फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Many people died after the boat capsized in the Saryu river in Deoria

देवरिया में सरयू नदी में पलटी नाव, पांच की मौत, सीएम योगी ने किया चार-चार लाख के मुआवजे का एलान

Thu, 06 Aug 2020 09:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Aug 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
Many people died after the boat capsized in the Saryu river in Deoria
सरयू नदी में युवक की तलाश करते गोताखोर। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बुधवार की शाम सरयू नदी में नाव पलटने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। करीब 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

विज्ञापन


हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता का एलान किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। मृतकों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन

 

 

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के ग्रामीण अक्सर मईल के तेलिया कला में बाजार करने आते हैं। इन दिनों सरयू नदी में उफान अधिक है। ऐसे में बुधवार की शाम करीब छह बजे मधुबन के चक्की मूसाडोही गांव के करीब 15 ग्रामीण एक डोंगी नाव से बाजार करने आ रहे थे।

नाव बीच नदी में पहुंचकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ऐसे में नाव समेत सभी सवार पानी में डूब गए। किनारे पर मौजूद कुछ लोगों ने देख कर शोर मचाया।

वहीं सूचना मौके पर पहुंचे मईल के थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि तीन बच्चे और दो महिलाओं का शव बरामद हुआ है। करीब 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। गोताखोरों की मदद से गायब लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed