फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many new corona positive got in siddharth nagar

सिद्धार्थनगर में मिले 7 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 44

Sun, 17 May 2020 05:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 May 2020 05:56 PM IST
सार

  • शोहरतगढ़, सदर, इटवा और बांसी तहसील क्षेत्र के क्वारंटीन हाउस में संक्रमित मिले मरीज
  • जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 44, अब तक 17 ठीक होकर भेजे जा चुके हैं घर

विज्ञापन
Many new corona positive got in siddharth nagar
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

यूपी सिद्धार्थनगर जिले में इटवा, सदर, शोहरतगढ़ और बांसी तहसील क्षेत्र के क्वारंटीन हाउस से रविवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके इलाज में जुटी है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमित के 44 मामले मिल चुके हैं। इसमें 17 ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं जबकि 27 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन


बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव की 40 वर्षीय महिला 11 मई को परिवार की दो अन्य सदस्यों के साथ मुंबई से लौटी थी। ये सभी बांसी स्थित एक क्वारंटीन हाउस में रुके थे। 13 मई को इनका सैंपल लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरियों ने बढ़ाई चिंता

इसके अलावा शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक 13 मई को मुंबई से शोहरतगढ़ तहसील पहुंचे थे। यहां स्क्रीनिंग में बुखार होने पर उन्हें क्षेत्र के चौधरी सुभाष ग्रामोदय इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था।

क्षेत्र के ही एक गांव की महिला भी चौधरी सुभाष ग्रामोदय इंटर कॉलेज में क्वारंटीन थी। 13 मई को मुंबई से लौटे इटवा तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को स्क्रीनिंग में तापमान अधिक होने से रामअवतार मेमोरियल पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन किया गया था।

रविवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आरएमआरसी से इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिन्हें बर्डपुर सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने सात नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की। बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

कोरोना के 27 केस एक्टिव
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 44 हो गई है। 17 लोगों के सही होने के बाद रविवार को जिले में कोरोना के 27 केस एक्टिव हैं, जिले में अब तक इस बीमारी से एक भी मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed