{"_id":"5eef38ced04d836e95229e2f","slug":"many-more-coronavirus-positive-got-in-basti-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में मिले नौ नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव केस हुई 79","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में मिले नौ नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव केस हुई 79
Sun, 21 Jun 2020 07:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 21 Jun 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
COVID-19
- फोटो : ANI
बस्ती जिले में रविवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्टाफ नर्स समेत और आठ प्रवासी मजदूरों समेत नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद टीम के चिकित्सक और चार अन्य लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्टाफ नर्स को उपचार के लिए ओपेक चिकित्सालय कैली भेजा गया है। अन्य आठ को रुधौली आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि रविवार को आई रिपोर्ट में नौ लोग संक्रमित मिल हैं। इनमें मोबाइल मेडिकल यूनिट के संविदा का पुरुष स्टाफ नर्स भी है।
विज्ञापन
पूर्व में पॉजिटिव मिले 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें घर भेजा गया है। अब तक कुल 315 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें से 224 ठीक होकर जा चुके हैं। वहीं 12 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 79 है। अभी करीब 250 नमूनों की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन