फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   many more coronavirus positive found in deoria

देवरिया में आरपीएफ सिपाही और एलटी समेत 48 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 349

Fri, 10 Jul 2020 05:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Jul 2020 05:29 PM IST
सार

  • रुद्रपुर की सीएचसी में तैनात एलटी और उसका बेटा संक्रमित
  • रामपुर कारखाना नगर पंचायत सील, चार कर्मचारी संक्रमित मिले

विज्ञापन
many more coronavirus positive found in deoria
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

 देवरिया  जिले में आरपीएफ सिपाही और रुद्रपुर के एलटी समेत 48 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। एक दिन में इतनी तादाद में लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट बृहस्पतिवार की रात में आई। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामपुर कारखाना नगर पंचायत कार्यालय के लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत चार लोगों के संक्रमित मिले हैं। कार्यालय को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिले में अब तक 349 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। भाटपाररानी के जवाडीह गांव निवासी 54 वर्षीय शख्स आरपीएफ का सिपाही है। तबीयत बिगड़ने पर वह लखनऊ से घर आया। जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रुद्रपुर सीएचसी पर तैनात एलटी और उनके  बेटे समेत तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


भाटपाररानी नगर के सोहनपार वार्ड निवासी निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोठीलवा निवासी 29 वर्षीय महिला राजस्थान से चार दिन पूर्व घर आई थी। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नोनार कपरदार निवासी 24 वर्षीय युवक विदेश से आया है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भटनी के मठदनउर गांव निवासी 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथरदेवा के कोइलसवा खुुर्द गांव निवासी 18 वर्षीय युवक, बेलवा गांव में  पांच वर्षीय बच्चे समेत चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रामपुर कारखाना के 35 वर्षीय युवक, रामपुर के गोविंदपुर गांव निवासी 60 वर्षीय गैस वितरण करने वाले कर्मचारी के परिवार के नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

रामपुुर कारखाना नगर पंचायत के एक सभासद की नतिनि की छह दिन पूर्व रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके संपर्क में रहने वाले कार्यालय के लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत चार लोग और रामपुुर कारखाना के भाजपा मंडल के अध्यक्ष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तरकुलवा के चिउटहा गांव निवासी 25 वर्षीय युवक, मुसहरी गांव की युुवती समेत दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जिगिनी राजा गांव निवासी 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिसवा गांव के 45 वर्षीय शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भलुअनी चौराहा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक और करमटार गांव के 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बरहज नगर के 22 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। भागलपुर ब्लॉक के नरियाव गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

लार के पिंडी में 62 वर्षीय शख्स, सलेमपुर ब्लॉक के डोलछपरा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक और श्रीनगर ठाकुर गौरी गांव के 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रुद्रपुर के कृतपुरा गांव के 68 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा रुद्रपुर नगर के 35 वर्षीय युवक, रुद्रपुर नगर के 26 वर्षीय युवक, रुद्रपुर के काशीपुर गांव के 24 वर्षीय युवक, रुद्रपुर के श्रीनगर कोल्हुआ गांव 23 वर्षीय युवक, रुद्रपुर के बरनरही गांव के 32 वर्षीय युवक के अलावा सीएचसी के एलटी और उनके 22 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सलेमपुर के करौता निवासी सीआरपीएफ का जवान की जांच नोएडा में हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके अलावा मुसैला गांव में तैनात एएनएम और उनकी बेटी भी संक्रमित मिली है। इनके संपर्क में रहने वाले लोगों को ट्रेस करने में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। संक्रमितों के संपर्क में रहने वाले कर्मचारियों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात 45 और शुक्रवार की दोपहर में तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नगर पंचायत कर्मचारियों ने भी बरती लापरवाही
सभासद की नतिनि की रिपोर्ट कोरोन पॉजिटिव आने के बाद भी नगर पंचायत के कर्मचारी सतर्क नहीं हुए। करीब 18 नगर पंचायत कर्मचारियों ने के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। कर्मचारी होम क्वारंटीन रहने की बजाए कार्यालय में काम करते रहे। अन्य कर्मचारियों की रिपोर्ट नहीं आई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष के संक्रमित होने से कस्बे में दहशत फैल गई है, क्योंकि मंडल अध्यक्ष के पास कई लोगों का रोजाना आना-जाना लगा रहता है। मंडल अध्यक्ष थाने पर भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed