फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many Covid 19 positive found in sant kabir nagar

संतकबीरनगर में मिले 14 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 67

Mon, 29 Jun 2020 04:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 29 Jun 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
many Covid 19 positive found in sant kabir nagar
नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी।(file) - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में 14 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया। जिले में अब तक 231 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सोमवार को आई रिपोर्ट में 14 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें दुधारा क्षेत्र के ऊंचहरा कला गांव के भाई- बहन पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें 36 वर्षीय युवती और उसका दस वर्षीय भाई शामिल हैं। इसी गांव की 56 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव मिली है। पूर्व में पॉजिटिव पाए गए गांव के शख्स के संपर्क में आने से तीनों पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


दुधारा क्षेत्र के ही बिगरा अव्वल गांव का 64 वर्षीय वृद्ध और 20 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिले हैं। दोनों अलग- अलग तिथियों में मुंबई से लौटे थे। रैंडम जांच में पॉजिटिव मिले हैं। मेंहदावल क्षेत्र के जमुहट में 29 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। युवक अपने पिता का उपचार कराने पीजीआई लखनऊ गया था। वहीं पर पिता- पुत्र का नमूना लेकर जांच कराया गया। रिपोर्ट आई तो युवक पॉजिटिव मिला। जबकि पिता की रिपोर्ट निगेटिव आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के बेल्डुहा गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर पॉजिटिव मिला है। महुली क्षेत्र के ही कोड़रा भुआलपट्टी गांव निवासी 25 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है। युवक अपने नंदौर के रहने वाले पूर्व में मिले पॉजिटिव रिश्तेदार के संपर्क में आया था। धर्मसिंहवा क्षेत्र के अतरी गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर अपने पिता के साथ दिल्ली से लौटा था। रैंडम जांच हुई तो किशोर पॉजिटिव मिला है।

बेलहर कला क्षेत्र के जंगल दशहर गांव निवासी 48 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। शख्स मुंबई से लौटा था। धनघटा क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। तीनों मुंबई से लौटे थे और रैंडम जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।

जिले का ही एक युवक राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में उपचार कराने गया था, जहां हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 231 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 67 लोग एक्टिव हैं। जबकि 157 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। सात जगह हॉटस्पॉट बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed