{"_id":"5efae3a68ebc3e432b5ac10f","slug":"many-covid-19-positive-found-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में पुलिसकर्मी सहित आठ और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की कुल संख्या हुई 131","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में पुलिसकर्मी सहित आठ और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की कुल संख्या हुई 131
Tue, 30 Jun 2020 12:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार की देर रात आई रिपोर्ट में आठ और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन संक्रमितों में पुलिसलाइन का एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। इनको लेकर जिले में कुल पॉजिटिव केस 131 हो गए हैं, जबकि एक्टिव केस 56 हो गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सभी पॉजिटिव मरीजों को अटैच एल-1 हॉस्पिटल लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया है। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने आठ नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की जानकारी दी है। इन गांवों को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
संक्रमितों में पडरौना ब्लॉक के गोपालपुर व फाजिलनगर क्षेत्र के जौरा गोविंद टोला के तीन-तीन और दुदही के भावपुर खलवापट्टी व पुलिसलाइन के एक- एक मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
इनमें तीन केस पडरौना ब्लॉक के गोपालपुर व एक पुलिसलाइन, तीन फाजिलनगर क्षेत्र के जौरा गोविंद टोला और एक दुदही के भावपुर खलवापट्टी का है।