फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many coronavirus positive got in sant kabir nagr up

संतकबीरनगर में सास-बहू समेत मिले छह कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 52

Sat, 27 Jun 2020 05:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Jun 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
many coronavirus positive got in sant kabir nagr up
नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी।(file) - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में शनिवार को आई रिपोर्ट में जिले में सास-बहू समेत छह और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शनिवार को आई रिपोर्ट में छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दुधारा क्षेत्र के हटवा गांव की 48 वर्षीय महिला और उनकी 26 वर्षीय बहू की रिपोर्ट पॉजिटिव है। महिला का बेटा मुंबई से लौटा था और 21 जून को पॉजिटिव मिला था। सास-बहू के नमूने लेकर जांच को भेजे गए थे।
विज्ञापन


दुधारा क्षेत्र के ही बढ़या बाबा गांव का 33 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। युवक अपने बड़े भाई के साथ मुंबई से लौटा था। पूर्व में उसका बड़ा भाई पॉजिटिव मिला था। महुली क्षेत्र के धोबखरा गांव के 11 वर्षीय भाई और उसकी 10 वर्षीय बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 जून को धनघटा क्षेत्र के दुल्हापार गांव के रहने वाले उनके नाना और नानी पॉजिटिव मिले थे। मां के साथ भाई-बहन दुल्हापार नाना- नानी को देखने गए थे। इनके नाना-नानी दिल्ली से लौटे थे। महुली क्षेत्र के धंज्जवल गांव निवासी छह वर्षीय बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। बालक अपने दादा-दादी के साथ 13 जून को दिल्ली से लौटा था।

पॉजिटिव पाए गए लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपर सीएमओ ने बताया कि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए चार लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 215 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 52 एक्टिव केस हैं। जबकि 163 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। पांच जगहें हॉटस्पॉट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed