फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many Coronavirus positive got in maharajganj

महराजगंज में मिले चार नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 84

Sun, 07 Jun 2020 03:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Jun 2020 03:31 PM IST
सार

  • कुवैत, मुंबई से आए चार कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले
  • जिले में एक्टीव केस की संख्या बढ़कर हुई 49

विज्ञापन
many Coronavirus positive got in maharajganj
फाइल फोटो। - फोटो : PTI

विस्तार

महराजगंज जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। रविवार को भी मुंबई एवं कुवैत से आए चार कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जांच के लिए इन सभी का नमूना 3 एवं 4 जून को भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई है।

विज्ञापन


वहीं जांच के लिए हर रोज नमूना लेकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। छह जून तक 2488 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 3-4 जून को भेजे गए कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट को मिली है। जिसके अनुसार जांच में  चार नमूना पॉजिटिव मिला है। पहला महदेवा, दूसरा पिपरा, तीसरा बहेरवा एवं चौथा परासखाड़ का निवासी है।
विज्ञापन


यह सभी मुंबई व कुवैत से आए हैं, जिन्हे कोविड केयर अस्पताल पुरैना में भर्ती किया गया है। इस प्रकार जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या अब बढ़कर 49 हो गई है। अब तक कुल केस 84 हो चुके हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या 34 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कुल केस-84

ठीक हुए                                                       34
मृतक                                                           01
एक्टिव केस                                                   49
जिले में बाहर से आए कामगार                          1,05000
जांच के लिए छह जून तक                                2488 नमूना भेजा गया
 
कोरोना विजेता की हर्षोल्लास के साथ विदाई
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोविड केयर अस्पताल राजकीय पॉलिटेक्निक पुरैना में 16 वर्षीय किशोरी का इलाज चल रहा था। उसे डिस्चार्ज किया गया। जिसका चिकित्सकों व अन्य स्टाफ ने हर्षोल्लास के साथ विदाई दी। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी पकड़ी बिशुनपुर क्षेत्र घुघली की रहने वाली है।

वह अपने पिता की कोरोना से हुई मौत के बाद दिल्ली से परिवार सहित आई थी। उसे महिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था। उसका पहला जांच नमूना 22 मई को मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जो निगेटिव आया तथा दूसरा नमूना 3 जून को भेजा गया था, वह भी निगेटिव आया। ऐसे में उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed