फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many coronavirus positive got in Gorakhpur Uttar Pradesh

गोरखपुर में मिले 18 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 296

Fri, 26 Jun 2020 10:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Many coronavirus positive got in Gorakhpur Uttar Pradesh
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में शुक्रवार को 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें शहर की तीन महिलाएं समेत 18 लोग शामिल है। इसके अलावा उरुवा के नौ, कैंपियरगंज के चार, खजनी व बांसगांव के एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 296 हो गई है। इनमें 11 की मौत हो चुकी है। जबकि 190 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 95 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शहर की तीन महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इनमें कृष्णा नगर निवासी 65 वर्षीय महिला शामिल है। वह पूर्व में संक्रमित पाए एक युवक की मां हैं। जबकि रुस्तमपुर के साकेत नगर निवासी 58 वर्षीय महिला की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है।
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर उसका नमूना लिया गया था। तिवारीपुर के नर्सिंगपुर निवासी 49 वर्षीय महिला की भी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। लेकिन सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से आठ दिन पूर्व दाउदपुर के निजी अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया था। शुक्रवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद से अस्पताल में आए अन्य मरीजों को इलाज से पूर्व ही वापस कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उरुवा में मिले नौ लोग पॉजिटिव 
ग्रामीण क्षेत्र में उरुवा के पहाड़पुर निवासी 32 वर्षीय युवक व 26 वर्षीय उसकी पत्नी पॉजिटिव पाई गई हैं। इनकी भी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। कुरही निवासी 25 वर्षीय युवती दिल्ली से 20 जून, रामपुर निवासी एक ही परिवार के 62 वर्षीय व्यक्ति व 87 वर्षीय महिला दिल्ली से सात जून, कोटिया निवासी 28 वर्षीय युवक दिल्ली से 21 जून, पियादी निवासी 27 वर्षीय युवक दिल्ली से 19 जून, बूढ़नपार निवासी 18 वर्षीय युवक मुंबई से व महुई निवासी 36 वर्षीय महिला दिल्ली से 22 जून को आई थीं। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आते ही गांव में हड़कंप मच गया।

कैंपियरगंज में चार लोग मिले पॉजिटिव 
कैंपियरगंज के लक्ष्मीपुर निवासी 22 वर्षीय युवक दिल्ली से 21 जून, 30 वर्षीय युवक कर्नाटक से व 21 वर्षीय युवक मुंबई से 22 जून, 32 वर्षीय महिला पटना से 20 जून को आई थीं। ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर इन लोगों का  नमूना लिया गया था। वहीं, बांसगांव के 69 वर्षीय व्यक्ति हार्ट में स्टंट लगवाने के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।  जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पिपरौली के महुआडाबर निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली से 23 जून को आए थे। जांच के लिए नमूना भेजा गया था। सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  


एक व्यक्ति के स्वास्थ्य की होगी जांच
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि सील इलाकों में संक्रमितों के पूरे परिवार की कोराना जांच कराई जाएगी। उनके संपर्क वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। बाहर से आने वाले एक-एक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच होगी, लक्षण दिखने पर उनकी भी कोरोना जांच होगी। गांव और कस्बे को सील करते हुए सैनिटाइज के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed