फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many coronavirus Positive Found in Gorakhpur

गोरखपुर जिला अस्पताल का स्वीपर और पत्रकार सहित मिले सात कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 300 पार

Sun, 28 Jun 2020 08:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Jun 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
Many coronavirus Positive Found in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

राजकीय महिला शरणालय की एक किशोरी, एक पत्रकार और जिला अस्पताल के एक स्वीपर सहित सात लोगों में शनिवार को कोरोना की पुष्टि हुई। सातों मरीज शहर के बेतियाहाता, खूनीपुर, झरना टोला, ट्रांसपोर्ट नगर, करीमनगर, मानस विहार कॉलोनी और घंटाघर के रहने वाले हैं। इससे स्वास्थ्य महकमा, पुलिस व प्रशासनिक अफसर चिंतित हैं। उनका कहना है कि शहरी क्षेत्र में हॉटस्पॉट बनने से चुनौती बढ़ेगी। 97 केस एक्टिव हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओटी (ऑपरेशन थियेटर) में तैनात 49 वर्षीय स्वीपर बेतियाहाता में परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को तबीयत खराब हुई तो जिला अस्पताल में जांच कराई गई। लक्षण के आधार पर ट्रूनेट मशीन से जांच की गई तो रिपोर्ट स्क्रीन पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


इसके बाद जांच के लिए नमूना बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पर आरटीपीसीआर से जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। घंटाघर स्थित राजकीय महिला शरणालय में 40 किशोरियों और बालिकाओं के नमूने लिए गए थे। इसमें 39 की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि एक 17 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार के घर के नौ लोग क्वारंटीन

झरना टोला के रहने वाले 34 वर्षीय पत्रकार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनका नमूना जिला अस्पताल से लेकर भेजा गया था। पत्रकार की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। पादरी बाजार की मानस विहार कॉलोनी में रहने वाले 29 वर्षीय युवक 19 जून को मुंबई से आए थे। ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था।

चरगांवा के करीमनगर की रहने वाली 52 वर्षीय महिला 22 जून को दिल्ली से आई थी। ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर नमूना लिया गया था। इसके अलावा खूनीपुर की 49 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिलीं हैं। महिला के घर में दो दिन पूर्व एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिल चुका है। इसी तरह ट्रांसपोर्टनगर में रहने वाला 22 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। उसने स्वास्थ्य विभाग को अब तक ट्रैवेल हिस्ट्री की कोई जानकारी नहीं दी है।
 
झरना टोला के रहने वाले पत्रकार की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के नौ लोगों को 100 बेड टीबी अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया है। इनके नमूने एक से दो दिनों के अंदर जांच के लिए भेजे जाएंगे। क्वांरटीन होने वालों में पत्नी और सात और दो साल के पुत्र भी शामिल हैं। पिता और अन्य लोगों के नमूने भी लिए जाएंगे।

जिला अस्पताल में सनसनी

पहली बार जिला अस्पताल में कोई कर्मी पॉजिटिव मिला है। इसके बाद से जिला अस्पताल के कर्मियों और डॉक्टरों के बीच हड़कंप है। कर्मी और डॉक्टर यह जानने में जुट गए हैं कि स्वीपर किस-किस से मिला और कहां-कहां गया था। डॉक्टर और कर्मी भी डरे हुए हैं।
 
सभी मोहल्ले होंगे सील
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सभी मोहल्लों को सील कराने के साथ सैनिटाइज करने के निर्देश दे दिए गए हैं। पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। इनके परिजनों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed