{"_id":"5efea9b98ebc3e4319203298","slug":"many-coronavirus-positive-found-in-deoria-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में आठ और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 241","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में आठ और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 241
Fri, 03 Jul 2020 09:15 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)।
- फोटो : pti
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गुरुवार की सुबह आई रिपोर्ट में आठ और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 241 पहुंच गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सलेमपुर के सोनबरसा गांव निवासी 47 वर्षीय सख्स और उसका भतीजा और भांजा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली, ये तीनों लोग गुजरात से आए हैं। भटनी के सवरेजी गांव निवासी राहुल जो बिल्डिंग का कार्य करता है उसकी पत्नी और राहुल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव के एक संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
बनकटा के सिकरहटा गांव निवासी युवक दुबई से आया है। इसे बुखार आ रहा था। सलेमपुर के एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराया। जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सलेमपुर के मझौली राज का युवक नेपाल में काम करता था। उसकी भी जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
इन सभी संक्रमितों के संपर्क में रहने वालों का पता लगाया जा रहा है। सीएमओ डॉ आलोक पांडेय ने बताया की संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।