{"_id":"5efdb643f513ee191516f797","slug":"many-coronavirus-positive-found-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में 12 और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 363","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में 12 और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 363
Thu, 02 Jul 2020 03:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Jul 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 12 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 363 हो गई है, जबकि छह पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें कैली व रूधौली स्थित अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
विज्ञापन
बता दें कि अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 47 हो गई है। अब तक 15 की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 299 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
जिले में अब तक प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। करीब सवा लाख प्रवासी जिले में आए हैं, जिन्हें पंजीकृत किया गया है। डीएम के मुताबिक अब तक कुल 12332 नमूनों की जांच बीआरडी मेडिकल कॉलेज व स्थानीय स्तर पर ट्रू नेट मशीन से कराई गई है। 11664 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें से 11295 निगेटिव पाए गए हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट में से 346 की निगेटिव रिपोर्ट आई है जबकि 12 पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन