फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many corona positive including mother-son and daughter found in Sant kabir nagar

संतकबीरनगर में मां-बेटा और बेटी समेत मिले 22 कोरोना पॉजिटिव, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 143

Mon, 13 Jul 2020 06:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Jul 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Many corona positive including mother-son and daughter found in Sant kabir nagar
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

संतकबीरनगर में सोमवार को आई रिपोर्ट में संतकबीरनगर में मां-बेटे और बेटी समेत 22 कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 408 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सोमवार को 22 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें बेलहर क्षेत्र के परसिया गांव निवासी गुजरात से लौटा 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। कोतवाली क्षेत्र के उतरावल निवासी 60 वर्षीय वृद्ध पॉजिटिव पाया गया है। खलीलाबाद शहर के बैंक तिराहा निवासी 55 वर्षीय दिल्ली से लौटा शख्स पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन


बस्ती सिविल कोर्ट में प्राइवेट काम करने वाला वहीं के बैरियहवा निवासी 32 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। दुधारा क्षेत्र के दोनोकुईया गांव निवासी 40 वर्षीय युवक और उसी क्षेत्र के चोरहा गांव निवासी 42 वर्षीय युवक दिल्ली से लौटे थे और दोनों जांच में पॉजिटिव पाए गए है। बखिरा क्षेत्र के मेडरापार गांव निवासी 55 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। पूर्व में संक्रमित मिले शख्स के संपर्क में दोनों आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बाहरियों ने बढ़ाई चिंता

बखिरा कस्बे के दस लोग पॉजिटिव पाए गए गए है। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग शामिल है। बखिरा कस्बे की 80 वर्षीय वृद्ध पॉजिटिव मिला है। बखिरा कस्बे की ही 35 वर्षीय मां, 14 वर्षीय बेटा और दो वर्षीय बेटी पॉजिटिव मिली है।

बखिरा कस्बे की ही 30 वर्षीय मां, आठ वर्षीय बेटा, पांच वर्षीय बेटी पॉजिटिव मिली है। उसी परिवार की 70 वर्षीय वृद्ध और 35 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव मिली है। बखिरा कस्बे की ही 50 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। सभी संक्रमित के संपर्क में आए थे।

मेंहदावल क्षेत्र के डुमरिया बाबू गांव के चार लोग पॉजिटिव पाए गए है। इसमें 13 वर्षीय हरियाणा से लौटी किशोरी पॉजिटिव मिली है। जबकि 25 वर्षीय युवक, 16 वर्षीय किशोर और 29 वर्षीय दिल्ली से लौटी महिला पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 408 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 143 लोग एक्टिव है। जबकि 265 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। सोमवार को 517 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed