फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many corona positive got in gorakhpur uttar pradesh

एक साल के मासूम सहित मिले 24 कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 104

Tue, 02 Jun 2020 10:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Jun 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
many corona positive got in gorakhpur uttar pradesh
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

अनलॉक 1.0 के पहले ही दिन सोमवार को कोरोना के अब तक के सबसे अधिक केस जिले में मिले हैं। 24 केस मिलने के साथ जिले में मरीजों की संख्या 104 पहुंच गई है। इसमें एक साल के मासूम, 10 साल का बच्चा और तीन महिलाएं भी शामिल है। 

विज्ञापन


पॉजिटिव मरीजों में बड़हलगंज के 12, बेलघाट के चार, पिपराइच के तीन, सहजनवा के दो, गोला, चरगांवा और खजनी के एक-एक मामले सामने आए हैं। 

जानकारी के मुताबिक बड़हलगंज के चैनपुरा में सबसे अधिक नौ केस मिले हैं। (इनमें सबकी उम्र 41, 44, 30, 35, 32, 20, 17 है) दो दिन पहले इसी गांव के एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत भी बीआरडी में इलाज के दौरान हुई थी। 
विज्ञापन


इसी गांव के एक साल का मासूम और उसकी मां भी कोरोना की चपेट में आ गई है। गांव में 10 साल का बच्चा भी संक्रमित हुआ है। इसके अलावा बड़हलगंज के बेलसड़ी निवासी 25 वर्षीय युवक व 45 वर्षीय महिला और भीटी दूबे निवासी 31 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सहजनवा के चौथरवा गांव के 15 वर्षीय किशोर और 28 वर्षीय युवक भी कोरोना का शिकार हुआ है। बेलघाट के सुखौर बुजुर्ग के एक 48 वर्षीय पुरुष और 45 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 

वहीं, बेलघाट के बरपुरवा काजी के 62 वर्षीय बुजुर्ग और कुरी बाजार के 58 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना वायरस मिला है। पिपराइच के खजवा निवासी 38 वर्षीय युवक दिल्ली से 20 मई को आया था। वह अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय पर क्वारंटीन था। 

पिपराइच के ही मथनिया जनेबी गांव निवासी 26 वर्षीय युवक मुम्बई से 24 मई को आया था। खजनी के सहरती निबहिया गांव निवासी 32 वर्षीय युवक मुंबई से 19 मई को आया था। तबीयत खराब होने पर 26 मई को डेंटल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। इसके अलावा भटहट के सेवई टोला डुमरी नंबर एक निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति 17 मई को चेन्नई से आया था। 

26 मई को उसे डेंटल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। इन चारों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जबकि जंगल धूसड़ के महुअवा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति 18 मई को मुंबई से आया था।  तबीयत खराब होने पर 27 को चरगांवा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार न हुआ तो 28 को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

72 लोगों का चल रहा है इलाज

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि इनमें से ज्यादातर मुम्बई से लौटे हैं। इसके अलावा दिल्ली व चेन्नई से एक-एक युवक आए हैं। सभी संक्रमितों के गांव को सील करते हुए उनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगाया गया है।

गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। बताया कि 8कोरोना संक्रमितों की संख्या 104 हो गई है। इनमें से सात की मौत हो चुकी है। जबकि 25 ठीक होकर घर जा चुके हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज और रेलवे अस्पताल में 72 का इलाज चल रहा है। 

कोरोना पॉजिटिव- 104
अब तक मौत- 07
डिस्चार्ज- 25
एक्टिव केस- 72
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed