{"_id":"5ebf63fb8ebc3e9065581634","slug":"many-corona-positive-got-in-gorakhpur-basti-mandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Live: गोरखपुर-बस्ती मंडल में बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या, देवरिया में 5 और कुशीनगर में मिला एक कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Live: गोरखपुर-बस्ती मंडल में बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या, देवरिया में 5 और कुशीनगर में मिला एक कोरोना पॉजिटिव
Sat, 16 May 2020 03:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 May 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के बस्ती और गोरखपुर मंडल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट में देवरिया में पांच और कुशीनगर में एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों मंडलों के सात जिलों में अब 161 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से ज्यादातर ठीक होकर घर भी जा चुके हैं। वहीं बस्ती और संतकबीरनगर के एक-एक युवक की मौत हो चुकी है।
बता दें कि देवरिया के बरहज रोड पर स्थित मैरेज हाल में क्वारंटीन लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी संक्रमितों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। इनमें बढ़या बुजुर्ग के दो, टेकुआ, रनिहवा और रामपुर गौनारिया के एक-एक मरीज शामिल हैं।
वहीं कुशीनगर के पडरौना क्षेत्र के कांटी गांव में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक 12 मई को मुंबई से आया था। 14 मई को इसका नमूना जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार की देर रात आई रिपोर्ट में 25 वर्षीय इस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक कांटी ग्राम पंचायत कंटेनमेंट जोन बनाई जाएगी। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने की है।