फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many corona positive find in Sant kabir nagar

संतकबीरनगर में स्वास्थ्य कर्मी समेत 37 मिले कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमित हुई 614

Thu, 23 Jul 2020 05:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Jul 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Many corona positive find in Sant kabir nagar
corona in india - फोटो : social media
संतकबीरनगर में बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और स्वास्थ्य कर्मी समेत 37 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि 57 लोग स्वस्थ्य होकर घर गए। अब तक 614 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि आठ संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में 37 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें दुधारा क्षेत्र के 23 लोग शामिल है। इसमें दुधारा गांव के 20 लोग पॉजिटिव मिले है। जबकि दुधारा क्षेत्र के छितरापार गांव के तीन लोग पॉजिटिव मिले है। बेलहर कला क्षेत्र के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन


इसमें 46 वर्षीय शख्स और 55 वर्षीय शख्स लोहरौली ठकुराई के निवासी है। 19 वर्षीय युवक लोहरौली शुक्ल गांव का है। 17 वर्षीय किशोर लोहारी गांव का है। बेलहर कला गांव का 35 वर्षीय शख्स भी पॉजिटिव मिला है। खलीलाबाद शहर का 35 वर्षीय युवक, शहर में पैथॉलाली चलाने वाला संचालक, जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी, अशरफाबाद निवासी एवं खलीलाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाला युवक , खलीलाबाद शहर का निवासी युवक, धमरजा गांव की रहने वाली गर्भवती महिला पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरपीजी कॉलेज के एक पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भी पॉजिटिव मिले है। धनघटा क्षेत्र के कटार मिश्र का 32 वर्षीय युवक और हैंसर बाजार की रहने वाली 35 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। जबकि 57 लोग स्वस्थ्य होकर घर गए।


अब तक 614 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि आठ संक्रमित की मौत हो चुकी है। 150 लोग एक्टिव है। 26 लोग होम आइसोलेशन में है। जबकि 464 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। बृहस्पतिवार को 524 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed