{"_id":"5efde4c98ebc3ea07017f3dc","slug":"many-corona-patients-found-including-doctor-of-railway-hospital-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में रेलवे अस्पताल के डॉक्टर और टीटीई समेत 15 मिले कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 376","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में रेलवे अस्पताल के डॉक्टर और टीटीई समेत 15 मिले कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 376
Fri, 03 Jul 2020 08:35 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Jul 2020 08:35 AM IST
सार
- सहजनवां के कटया में मां, बेटा व दो बेटियां पॉजिटिव मिली
- कैंपियरगंज के अलगटपुर में भी मां-बेटी संक्रमित मिली
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में संक्रमितों के मिलने का सिलसिला रूक नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को रेलवे अस्पताल के एक डॉक्टर और टीटीई सहित 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित होने वाले में दो शहर के जटेपुर, एक रेलवे अस्पताल और एक कौवाबाग, दो गगहा, सहजनवां के छह, ब्रह्मपुर के एक, कैंपियरगंज के दो लोग शामिल हैं। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 376 हो गई है। इनमें 245 ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 13 की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में 118 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रेलवे अस्पताल के 30 वर्षीय नाक कान गला के डॉक्टर की जांच एहतियात के तौर पर की गई थी। इनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। जबकि 27 वर्षीय टीटीई कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 26 जून को बिहार संपर्क क्रांति में ड्यूटी से लौटे थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर के इस अस्पताल में शुरू होगी आर्थो की मॉड्यूलर ओटी, करानी होगी ये जांच
विज्ञापन
28 को नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई है। टीटीई कौवाबाग के रोड नंबर पांच में परिवार के साथ रहते हैं। शहर के जटेपुर निवासी 31 वर्षीय महिला व 35 वर्षीय व्यक्ति की जांच निजी लैब में हुई है। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इनके अलावा ब्रह्मपुर के अमडीहा ग्राम पंचायत के भैरो पिपरा टोला निवासी 40 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई हैं। वह 27 जून को मुंबई से आई थीं। कैंपियरगंज के अलगटपुर गांव निवासी 32 वर्षीय मां व पांच वर्षीय बेटी पॉजिटिव मिली है। जबकि पिता पहले ही संक्रमित पाए गए थे।
महिला का पूरा परिवार आठ जून को कर्नाटक से आया था। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि सभी के इलाके सील कराते हुए सैनिटाइज करा दिए गए हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
मां और दो बेटी और एक बेटा संक्रमित मिले
सहजनवां के कटया निवासी 35 वर्षीय मां, तीन साल का बेटा, आठ साल व 13 साल की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। पूरा परिवार 17 जून को नोएडा से आया था। इस बीच परिवार के मुखिया व उनकी भाई की पत्नी की जांच हुई थी, जिसकी रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी हैं। इसके अलावा उसी क्षेत्र के सरैया निवासी पूर्व संक्रमित का 23 वर्षीय बेटा व 25 वर्षीय भतीजी भी संक्रमित मिली है। वहीं, गगहा के गोरखपुरवा में 14 वर्षीय युवती व हटवा में 43 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई हैं।
बिहार संपर्क क्रांति में की थी टीटीई ने ड्यूटी
कौवा बाग रोड नंबर पांच के रहने वाले 27 वर्षीय कोरोना संक्रमित टीटीई ने बिहार संपर्क क्रांति में ड्यूटी की थी। 26 जून को ड्यूटी से आए थे। इसके बाद तबीयत खराब होने पर खुद ही जांच के लिए रेलवे अस्पताल में नमूना दिया था। इससे पूर्व उनकी मार्च महीने में भी तबीयत खराब हुई थी।
उस समय भी बुखार, सर्दी जुकाम के लक्षण थे। लेकिन उस वक्त कोरोना की जांच नहीं कराई गई थी। इसके बाद से लॉकडाउन हो गया था। लॉकडाउन के बीच उन्होंने कई दिनों तक ड्यूटी की। इस बीच बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आई, तो घर में हड़कंप मच गया है।
संक्रमितों के इलाकें हुए सील
ज्वांइट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि संक्रमितों के इलाके ढाई सौ मीटर कंटेनमेंट व पांच सौ मीटर बफर जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।