फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Recruitment will be held for 1,705 Anganwadi worker and helper positions.

भर्ती: गोरखपुर मंडल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 1705 पदों पर होगी नियुक्ति, आवेदन की तारीख बढ़ी

Tue, 13 Oct 2026 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 13 Oct 2026 03:14 AM IST
सार

अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी के लिए उसी ग्राम पंचायत या वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है, जहां संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है।

विज्ञापन
Recruitment will be held for 1,705 Anganwadi worker and helper positions.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गोरखपुर मंडल में कुल 1705 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 881 और सहायिकाओं के 824 पद शामिल हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पांच अक्तूबर से बढ़ाकर अब 15 अक्तूबर कर दी गई है।

विज्ञापन

भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी। इसके बाद निर्धारित मानकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है। हालांकि, चयन के लिए मेरिट का निर्धारण अभ्यर्थियों की परास्नातक तक की शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी के लिए उसी ग्राम पंचायत या वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है, जहां संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए चयन समिति का गठन किया गया है। समिति की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी करेंगे। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed