{"_id":"5efdeaaf8ebc3ea07c4ec1a6","slug":"modular-ot-of-ortho-will-start-in-district-hospital-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के इस अस्पताल में शुरू होगी आर्थो की मॉड्यूलर ओटी, करानी होगी ये जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के इस अस्पताल में शुरू होगी आर्थो की मॉड्यूलर ओटी, करानी होगी ये जांच
Thu, 02 Jul 2020 07:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Jul 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
मॉड्यूलर ओटी। (फाइल फोटो)
- फोटो : Social media
गोरखपुर जिला अस्पताल में पौने दो साल से बंद पड़ी आर्थो मॉड्यूलर ओटी (ऑपरेशन थियेटर) में सोमवार से ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। इसके बाद से गंभीर मरीजों को ऑपरेशन के लिए निजी अस्पताल और बीआरडी नहीं जाना होगा। ऑपरेशन से पहले मरीजों की कोरोना जांच होगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में माड्यूलर ओटी का काम पिछले साल शुरू हुआ था। छह माह में काम पूरा होना था, लेकिन काम की गति इतनी धीमी रही की मॉड्यूलर ओटी के निर्माण में पौने दो साल लग गए। इसकी वजह से आर्थो के बड़े ऑपरेशन भी नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन
ऐसे में मरीजों को बीआरडी और निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा था। जिला अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ आरके सिंह ने बताया कि मॉड्यूलर ओटी पूरी तरह से तैयार हो गया है। अब आसानी से बड़े और गंभीर ऑपरेशन शुरू सोमवार से शुरू हो जाएंगे। मरीजों को ऑपेरशन के लिए निजी अस्पताल और बीआरडी नहीं जाना होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
ऑपरेशन से पहले ट्रूनेट मशीन से होगी जांच
जिला अस्पताल में ऑपरेशन से पहेल ट्रूनेट मशीन से जांच अनिवार्य कर दी गई है। डॉ राजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में दो ट्रूनेट मशीनें हैं, जो कम समय में कोरोना संबंधी जांच रिपोर्ट दे देती हैं। कहा कि यदि किसी में लक्षण दिखता है, तो वह जिला अस्पताल में निशुल्क जांच करा सकता है।