{"_id":"61717ce8f7a06550733eab29","slug":"manish-gupta-murder-case-jn-singh-and-akshay-mishra-will-appear-today-through-video-conferencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष गुप्ता हत्याकांड: वीडियो कांफ्रेंसिंग से आज होगी जेएन सिंह और अक्षय मिश्रा की पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष गुप्ता हत्याकांड: वीडियो कांफ्रेंसिंग से आज होगी जेएन सिंह और अक्षय मिश्रा की पेशी
Fri, 22 Oct 2021 02:22 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:22 AM IST
सार
सुरक्षा के लिहाज से जेल से ही पेशी का पहले ही ले लिया गया था फैसला, कानपुर के कारोबारी मनीष की मौत के हत्यारोपित है जेएन और अक्षय।
विज्ञापन
आरोपी जेएन सिंह और अक्षय मिश्रा। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत में हत्यारोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह और चौकी इंचार्ज रहे अक्षय मिश्रा की शुक्रवार को पेशी होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जेल से ही दोनों की पेशी कोर्ट में कराई जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से पहले ही इसका फैसला ले लिया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 27 सितंबर की रात में रामगढ़ताल इंस्पेक्टर रहे जेएन सिंह, अक्षय मिश्रा और अन्य पुलिस वालों के साथ होटल में चेकिंग के लिए गए थे। इस दौरान मनीष की मौत हो गई थी। आरोप है कि जेएन सिंह और अन्य पुलिस वालों की पिटाई से मनीष की मौत हुई थी।
विज्ञापन
इस मामले में मुख्य आरोपी जेएन और अक्षय मिश्रा को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था। अब उनकी पहली पेशी का समय शुक्रवार को आया है। शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग की मदद से पेशी कराई जाएगी। जेल प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
अभी डेरा डाली है एसआईटी
उधर, इस मामले की विवेचना कर रही एसआईटी कानपुर घटना के तीसरे दिन से ही गोरखपुर में डेरा डाली हुई है। एसआईटी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस सीन क्रिएट भी करा चुकी है और दोबारा भी कराने की तैयारी में है। हालांकि अभी एसआईटी की जांच पूरी नहीं हो सकी है।