फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mangala Gauri Vrat married woman will keep Mangala Gauri Vrat

Mangala Gauri Vrat: सुहागिनें रखेंगी मंगला गौरी व्रत, मां पार्वती होंगी प्रसन्न

Tue, 27 Jul 2021 07:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 27 Jul 2021 07:42 AM IST
सार

आज रखा जाएगा श्रावण मास का पहला मंगला गौरी व्रत, विधि-विधान से होगी मां पार्वती की पूजा-अर्चना।

विज्ञापन
Mangala Gauri Vrat married woman will keep Mangala Gauri Vrat
शिव पार्वती - फोटो : Social media

विस्तार

श्रावण मास का पहला मंगला गौरी व्रत मंगलवार को रखा जाएगा। श्रावण मास में जिस तरह सोमवार का दिन महादेव का माना जाता है। उसी तरह मंगलवार का दिन माता पार्वती का माना गया है। श्रावण मास के प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिनें व्रत रख माता पार्वती की आराधना कर उन्हें प्रसन्न करती हैं।
विज्ञापन


मंगला गौरी व्रत का महत्व
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, माता पार्वती के इस व्रत कर विधि पूर्वक पूजन करने से व्रती का अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यदि किसी के दांपत्य जीवन में कोई कष्ट होता है तो वह भी मां पार्वती की कृपा से दूर हो जाता है। अगर व्रती को संतान प्राप्ति की मनोकामना है तो यह व्रत करने से उसकी यह मनोकामना भी पूरी होती है। साथ ही व्रती को मां का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन


मंगला गौरी व्रत पूजन विधि
पंडित जोखन पांडेय के अनुसार, ब्रह्ममुहूर्त में उठे। इसके बाद नित्य कर्मों से निवृत्त होकर स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें। इसके माता गौरी की तस्वीर या मूर्ति को चौकी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाकर स्थापित करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें और आटे से निर्मित दीये में दीपक जलाकर षोडशोपचार विधि से मां का पूजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रावण में हैं चार मंगलवार
इस बार सावन में 4 मंगलवार पड़ रहे हैं। पहला मंगलवार 27 जुलाई को, दूसरा 3 अगस्त, तीसरा 10 अगस्त को और अंतिम साथ ही चौथा मंगलवार 17 अगस्त को पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed