{"_id":"61641dba8ebc3edaf04f2b20","slug":"man-missing-from-bohabar-bridge-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बोहाबर पुल से कूदा शख्स, पहले बेटी को फोन कर बताई थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बोहाबर पुल से कूदा शख्स, पहले बेटी को फोन कर बताई थी ये बात
Mon, 11 Oct 2021 04:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Oct 2021 04:50 PM IST
सार
व्यक्ति ने सुबह बिना किसी से कुछ बताए घर से निकलकर बोहाबर पुल पर पहुंचा। अपनी लड़की से फोन पर बताया कि मोटरसाइकिल और मोबाइल पुल पर है, नदी मे खूदने जा रहे हैं और फोन काट दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग व लापता व्यक्ति की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया जिले के कोतवाली रूद्रपुर क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने गृह कलह से परेशान होकर सोमवार की सुबह झगंहा थाना क्षेत्र के बोहाबर पुल से कूद गया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रंजन विश्वकर्मा (48) पुत्र स्व. बृजलाल सोमवार की सुबह बिना किसी से कुछ बताए घर से निकलकर बोहाबर पुल पर पहुंचा। अपनी लड़की से फोन पर बताया कि मोटरसाइकिल और मोबाइल पुल पर है, नदी मे खूदने जा रहे हैं और फोन काट दिया। अनहोनी की आशंका में लड़की बार- बार फोन करती रही लेकिन वह नदी में कूद गया। राहगीर ने फोन रिसीव कर लड़की को घटना की जानकारी दी।
रंजन रामलक्षन चौराहे पर वर्षों से मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। उसकी पत्नी विंद्रावती ने बताया कि वह कई दिनों से गुमसुम रहता था। रंजन की दो पुत्रियां अंजू, सिन्नी विवाहित हैं। एक पुत्र अनूप है। पुत्र इस समय दिल्ली है। घटना की जानकारी होने पर अनूप घर के लिए निकल गया है। मौके पर झंगहा पुलिस एवं गोताखोर रंजन की तलाश कर रहे हैं।