{"_id":"5e4f75168ebc3ef3a6617899","slug":"man-killed-in-road-accident-in-barhalganj-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: तेज रफ्तार कार व बाइक में हुई टक्कर, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: तेज रफ्तार कार व बाइक में हुई टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Fri, 21 Feb 2020 06:27 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर (बड़हलगंज)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर (बड़हलगंज)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Feb 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बड़हलगंज में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
मामला उपनगर के गोला मार्ग का है, यहां बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कार व बाइक आमने-सामने टक्करा गई। बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें से एक की मौत हो गई। दोनों घायल गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गए हैं। मृतक की पहचान क्षेत्र के सूरदहा गांव निवासी दीपक दुबे के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सूरदहा निवासी दीपक अपने पिता राधेश्याम के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बृहस्पतिवार की रात वे कार्यक्रम से वापस आ रहे थे। रास्ते में सब्जी मंडी के पास बढ़या निवासी कृष्णचंद यादव ने हाथ देकर रोक लिया। दोनों बाइक सड़क किनारे खड़ा कर कृष्णचंद से बातचीत करने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान गोला की ओर से आ रही कार ने तीनों को ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल तीनों को स्थानीय सीएचसी लाया गया, जहां दीपक की मौत हो गई। दीपक के पिता राधेश्याम और कृष्णचंद का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दीपक के चाचा वशिष्ठ दूबे ने पुलिस को तहरीर दी है।