{"_id":"66d0d5464562ffd0740e5674","slug":"man-eating-wolf-rescued-from-bahraich-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-668925-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बहराइच से रेस्क्यू कर लाया गया आदमखोर भेड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बहराइच से रेस्क्यू कर लाया गया आदमखोर भेड़िया
Fri, 30 Aug 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 30 Aug 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
-चिड़ियाघर में आने वाला पहला भेड़िया है
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बहराइच में आतंक मचाए भेड़िए को बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया। इसको वहां से गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया है। यहां पर वह क्वारंटीन सेल में रखा गया है। यह चिड़ियाघर में आने वाला पहला भेड़िया है।
बहराइच क्षेत्र में भेड़िए 35 से अधिक गांवाें में आतंक का पर्याय बने हुए हैं। इनके हमले से कई ग्रामीण घायल हो गए थे। मामला गंभीर होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माॅनीटरिंग में वन विभाग की टीम ने अब तक चार भेड़ियों का रेस्क्यू किया, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दो भेड़ियों को लखनऊ चिड़ियाघर भेज दिया गया था। मुख्य हमलावर भेड़िया को टीम ने अंतिम में पकड़ा और उसे चिड़ियाघर लेकर निकली। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) संजय श्रीवास्तव के निर्देश पर टीम बृहस्पतिवार को भेड़िया को लेकर गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंची। चिड़ियाघर के मुख्य वन्यजीव चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि नर भेड़िया को यहां लाया गया है। क्वारंटीन सेल में रखकर इसकी देखभाल की जाएगी। यहां आने वाला यह पहला भेड़िया है।