फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   man died in road accident at deoria news

देवरिया: साइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे दंपती, सड़क हादसे में एक की मौत

Sun, 18 Oct 2020 10:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 18 Oct 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
man died in road accident at deoria news
मौके पर जुटे ग्रामीण व रोते बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र के रामलक्षन पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शनिवार की देर रात एक युवक की मौत हो गई। वह क्षेत्र के सरहसबह गांव के नौका टोला निवासी था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सरहसबह गांव निवासी उमेश निषाद (34) पुत्र सूरजू किसी काम से गौरी बाजार गया था। वह पत्नी उषा देवी को साईकिल पर बैठाकर घर वापस आ रहा था। इसी दौरान रामलक्षन पेट्रोल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल पर सवार उमेश को टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


हादसे में जिससे उमेश बुरी तरह घायल हो गया जबकि पत्नी को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल उमेश को रामलक्षन में स्थित एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार नहीं होता देख परिजन गौरी बाजार निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक उमेश घर पर खेती का कार्य करता था। उसकी दो पुत्रियां अर्चना (12), प्रिया (10) व एक पुत्र अमित (7) है। मृतक दो भाईयों मे बड़ा था। छोटा भाई रामभवन भी घर पर रहकर मजदूरी करता है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed