फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Man died after being hit by train in Deoria

देवरिया: ट्रेन से कटकर शख्स की मौत, सिवान जाने की बात कहकर घर से निकला था मृतक

Wed, 21 Jul 2021 01:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Jul 2021 01:11 PM IST
सार

भटनी- सिवान रेल खंड पर देवघाट गांव के सामने हुआ हादसा।

विज्ञापन
Man died after being hit by train in Deoria
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के सकरापार गांव निवासी एक शख्स की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शख्स नासिक में फल और सब्जी का व्यवसाय करता था। मंगलवार शाम को ही वह नासिक से घर आया था और देर रात सिवान जाने की बात कहकर घर से निकला था। बुधवार सुबह देवघाट गांव के सामने भटनी-सिवान रेल खण्ड पर उसका कटा शव मिला। स्टेशन मास्टर से मेमो मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर घर वालों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के सकरापार गांव निवासी राकेश गुप्त पुत्र छेदी गुप्त (35) नासिक में फल और सब्जी का व्यवसाय करता था। मंगलवार शाम दादर एक्सप्रेस से वह घर पहुंचा। भोजन के उपरांत देर रात किसी से मिलने सिवान जाने की बात कह वह घर से निकला था। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह देवघाट गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर उसका कटा शव मालगाड़ी चालक ने देखा और इसकी जानकारी भटनी स्टेशन मास्टर को दी। रेलवे से मेमो मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले पेनकार्ड से शव का शिनाख्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की ओर से मौत की सूचना मिलते ही सकरापार गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर में पिता छेदी गुप्त, मां बसंती देवी, पत्नी मीरा देवी का रो- रोकर बुरा हाल है। 


मृतक की तीन संतानों में रिया (13), प्रिया (10) और आर्यन (06) वर्ष हैं। पिता की मौत के बाद तीनों बच्चे मां के सीने से लग कर बस रोये जा रहे थे। यह मंजर देख मौजूद सभी की आंखे नम हो गईं। 

इस बाबत एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि ट्रेन से कटकर शख्स की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के बाद परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed