{"_id":"5f4b711773d967029f2db8fa","slug":"man-dead-body-found-in-laws-house-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बेटी को देखने के लिए ससुराल गया था युवक, संदिग्ध हाल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात बेटी को देखने के लिए ससुराल गया था युवक, संदिग्ध हाल में मिला शव
Sun, 30 Aug 2020 03:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 30 Aug 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली के भिस्वा गांव में ससुराल गए युवक का शव रविवार को पड़ोस में स्थित एक घर में खिड़की से बंधा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हाटा कोतवाली के गांव कोहरौली के रहने वाले हरिकेश निषाद का ससुराल हाटा कोतवाली क्षेत्र के ही भिस्वा गांव में है। शनिवार को हरिकेश की पत्नी ने मायके में ही बेटी को जन्म दिया। खबर मिलने पर हरिकेश अपने बहनोई के साथ शनिवार की शाम को ससुराल पहुंचा।
विज्ञापन
रात में खाना खाने के बाद हरिकेश का बहनोई और साला छत पर सोने चले गए। जबकि वह नीचे ही सो गया। भोर में कुछ लोगों ने देखा कि हरिकेश का शव उसके ससुराल के बगल में स्थित एक खाली मकान के बरामदे में खिड़की से बंधा हुआ था। घटना के बारे में पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों और उसके साथ गए बहनोई से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन