फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Man calling to Control room Vikas Bhawan on helpline number due to hunger during lockdown

इस शख्स की बातें सुनकर सरकारी कार्यालय में मचा हड़कंप, इसकी बेबसी जानकर आंखों से छलक पड़ेंगे आंसू

Sun, 03 May 2020 11:57 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 03 May 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Man calling to Control room Vikas Bhawan on helpline number due to hunger during lockdown
पुलिस कंट्रोल रूम में लोगों की शिकायत सुनते अधिकारी।(file) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के विकास भवन के कंट्रोल रूम में शनिवार को पुणे से आए एक फोन की वजह से हड़कंप मच गया। फोन करने वाले ने बताया कि जिले के 15 मजदूर यहां फंसे हैं। उनके पास न पैसा है न राशन। पानी पीकर गुजारा कर रहे हैं, लेकिन अब भूख सही नहीं जा रही।
विज्ञापन


साहब, अगर आज शाम तक खाना नहीं मिला तो हम सभी जान दे देंगे। जानकारी मिलने पर हरकत में आए सीडीओ शिवशरणप्पा दिन में तीन बार फोन से युवक से बात कर उसका हौसला बढ़ाया। उनके प्रयास से पुणे के अधिकारी ने युवक को फोन कर उसका पता पूछा और तत्काल मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम के प्रभारी अनित कुमार व अन्य कर्मचारियों ने फोन करने वाले भटनी ब्लॉक के युवक से कहा कि वह हौसला रखे। साथियों को भी समझाए। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें हरसंभव मदद मिलेगी। युवक ने बताया कि वह मार्च में जिले के कुछ युवकों के साथ नौकरी की तलाश में पुणे पहुंचा था। तभी लॉकडाउन हो गया। अब वह जिले के 15 युवकों के साथ भूखे पेट रहने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed