{"_id":"6aada5fc7c607413ff040358","slug":"main-accused-in-history-sheeter-shooting-case-arrested-and-jailed-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1455370-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल
Sat, 19 Sep 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
सरदारनगर। खैराबाद गांव के डूडी चौराहे पर रुपये के लेनदेन को लेकर हुए गोलीकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अमन सोनकर पुत्र सेवालाल सोनकर निवासी डूडी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि दो अगस्त की रात हुए विवाद में महदेवा जंगल निवासी हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश चौधरी को गोली लगी थी। पुलिस के अनुसार, खोराबार क्षेत्र के डांगीपार निवासी अतुल ने खैराबाद के डूडी निवासी रतन लाल चौधरी से एक लाख रुपये लिए थे। रुपये वापस नहीं करने पर कुछ लोग अतुल को लेकर डूडी पहुंचे थे। वहां लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान अतुल का सहयोगी दुर्गेश चौधरी भी मौके पर पहुंच गया। कहासुनी के बीच दुर्गेश को गोली मार दी गई, जो उसके पैर में लगी। घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अमन सोनकर फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, अमन के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।