फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mahayogi Gorakhnath University will be included in 10 best universities

प्रयास: 10 श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में शामिल होगा महायोगी गोरखनाथ विवि, कार्य परिषद की बैठक में हुआ फैसला

Mon, 23 Oct 2023 12:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Oct 2023 12:33 PM IST
सार

कार्यपरिषद ने विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार योजना शुरू करने, इनोवेशन व स्टार्टअप को बढ़ावा देने और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को शुरू करने, ऑनलाइन-ऑफलाइन वैल्यू एडेड कोर्स चलाने, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की तर्ज पर मूल्यांकन प्रणाली शुरू करने के साथ ही हर तीन वर्ष पर पाठ्यक्रमों की समीक्षा करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

विज्ञापन
Mahayogi Gorakhnath University will be included in 10 best universities
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को देश के 10 श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में शामिल कराने के प्रयास का निर्णय कार्य परिषद ने लिया है। रविवार को हुई बैठक में इस लक्ष्य को हासिल करने के उपायों पर चर्चा की गई। तय हुआ कि अन्य सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की शिक्षण पद्धति पर अध्ययन और नवीन पाठ्यक्रमों को लागू कराया जाएगा। इसके अलावा नैक मूल्यांकन में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के लिए प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन


उप कुलसचिव (प्रशासन) श्रीकांत ने बताया कि कार्य परिषद ने सभी 70 बिंदुओं पर अनुमोदन प्रदान किया। इसके अनुसार, अगले शैक्षिक सत्र से बीएससी आनर्स (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, जूलॉजी, बॉटनी), बीबीए (लॉजिस्टिक, हेल्थकेयर), बीसीए, ड्रोन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फॉरेंसिक साइंस, बैचलर ऑफ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री, बीएससी आनर्स (क्लीनिकल साइकोलॉजी, न्यूट्रीशियन एंड डाइटीशियन) के कोर्स शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा महायोगी शोध संस्थान की स्थापना के लिए कुलपति की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति के गठन की मंजूरी दी गई। इस समिति में डॉ. डीएस अजीथा, प्रो. सुनील कुमार तथा डॉ. विमल कुमार दूबे को शामिल किया गया है। इसके अलावा नैक मूल्यांकन के लिए अच्छी ग्रेडिंग के उपायों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

स्टार्टअप को दिया जाएगा बढ़ावा

कार्यपरिषद ने विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार योजना शुरू करने, इनोवेशन व स्टार्टअप को बढ़ावा देने और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को शुरू करने, ऑनलाइन-ऑफलाइन वैल्यू एडेड कोर्स चलाने, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की तर्ज पर मूल्यांकन प्रणाली शुरू करने के साथ ही हर तीन वर्ष पर पाठ्यक्रमों की समीक्षा करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया। बैठक में कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव, संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा प्रेम कुमार पांडेय, रामजनम सिंह, डॉ. सीएम सिन्हा, डॉ. डीएसी अजीथा, डॉ. शोभा गौड़, डॉ. प्रिंसी, डॉ. प्रज्ञा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed