फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mahayogi Gorakhnath Private University will open in UP Gorakhpur

पूर्वांचल के युवाओं को उच्च शिक्षा में पढ़ाई के लिए मिलेगा एक और विकल्प, जानिए कैसे

Sat, 23 Jan 2021 01:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Jan 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
Mahayogi Gorakhnath Private University will open in UP Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

गोरखपुर में महायोगी गोरखनाथ निजी विश्वविद्यालय की स्थापना की राह आसान हो गई है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में शासन की ओर से गठित पांच सदस्यीय समिति ने श्रीगोरक्षनाथ चिकित्सालय द्वारा प्रस्तावित स्थल का मौका मुआयना किया। मुआयना में प्रस्तावित विश्वविद्यालय शासन के मानक पर खरा मिला। विश्वविद्यालय के खुलने से पूर्वांचल के युवाओं को उच्च शिक्षा में पढ़ाई का एक और विकल्प मिल जाएगा।

विज्ञापन


गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय की ओर से शासन को निजी विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव गया था। जिसके बाद शासन की ओर से कुलपति की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति बना दी गई। जिसमें उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव श्रवण कुमार सिंह, जिलाधिकारी द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी, गोरखपुर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलसचिव समिति के सदस्य सचिव हैं। समिति ने निरीक्षण के दौरान भूमि की उपलब्धता, भवनों तथा अवसंरचनात्मक सुविधा, शिक्षण और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की स्थिति, विकास संबंधी लक्ष्यों और नियोजन संबंधी आवश्यकताओं का प्रस्तावित पाठ्यक्रमवार गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण में समिति ने पाया कि निजी विश्वविद्यालय के मानक पर व्यवस्था पूरी कर ली गई है। प्रस्तावित विश्वविद्यालय का भवन अत्याधुनिक है और गुरु श्रीगोरक्षनाथ नर्सिंग कॉलेज नाम से एक कॉलेज पहले से संचालित है। समिति ने रिपोर्ट बनाकर शासन को प्रेषित कर दी है।

 
संचालित होने वाले मुख्य पाठ्यक्रम
बीएससी नर्सिंग, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीडीएस, एमबीबीएस, बीफार्मा, डीफार्मा, बीएससी एलटी, बीएससी एजी, बीए आनर्स, बीएससी आनर्स, बीकाम, बीएड, बीएससी-बीएड, बीए-बीएड, बीपीएड आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed