फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mahant Digvijaynath statue will be replaced in gorakhpur

गोरखपुर: बदली जाएगी महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा, स्थान भी होगा परिवर्तित

Mon, 08 Mar 2021 02:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Mar 2021 02:31 PM IST
सार

  • महंत दिग्विजयनाथ पार्क में स्थापित प्रतिमा में नहीं दिख रहा पूरा अक्स  
  • संस्कृति विभाग लखनऊ द्वारा बनाई जा रही दूसरी प्रतिमा

विज्ञापन
Mahant Digvijaynath statue will be replaced in gorakhpur
महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर सर्किट हाउस के पास बने महंत दिग्विजयनाथ पार्क में स्थापित महंत दिग्विजयनाथ की करीब 12.5 फीट ऊंची प्रतिमा बदली जाएगी। यही नहीं, पार्क में जहां प्रतिमा स्थापित है, उसका स्थान भी परिवर्तित किया जाएगा। इसे लेकर काम शुरू हो गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने चबूतरे को तोड़वाना शुरू कर दिया है। उधर, संस्कृति विभाग, लखनऊ ने दूसरी प्रतिमा का निर्माण शुरू करा दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, पार्क में स्थापित महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा में उनका पूरा अक्स ही नहीं दिख रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद से ही जिम्मेदार अफसरों के हाथ पांव फूल गए थे।  पिछले साल ही यह प्रतिमा पार्क में स्थापित की गई थी। कोरोना का दौर शुरू होने से प्रतिमा का अनावरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर बना था पार्क
करीब दो साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस से सटे खाली जगह को नुमाईश पार्क के तौर पर विकसित करने का निर्देश दिया था। जीडीए ने इसका निर्माण कराया। बाद में नुमाईश ग्राउंड का नाम बदलकर मंहत दिग्विजयनाथ पार्क कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल के शुरू में ही मुख्यमंत्री ने वहां महंत दिग्विजयनाथ की आदमकद प्रतिमा लगाने का निर्देश दिया था। प्रतिमा तैयार करने की जिम्मेदारी संस्कृति विभाग लखनऊ को सौंपी गई थी। तय समय के भीतर प्रतिमा तैयार कर विभाग ने जीडीए को उपलब्ध भी करा दी। फिर प्राधिकरण ने उसे स्थापित भी कर दिया।

 

मुख्यमंत्री ने ही पकड़ी खामी

गोरखपुर आगमन के दौरान एक बार मुख्यमंत्री ने प्रतिमा का चेहरा देखने की इच्छा जताई थी। अफसरों ने जब चेहरा दिखाया तो वह चौंक गए। दरअसल प्रतिमा के चेहरे में महंत दिग्विजयनाथ का पूरा अक्स ही नहीं दिख रहा था। मुख्यमंत्री ने इसपर नाराजगी भी जताई थी।
 
जीडीए सचिव राम सिंह गौतम ने कहा कि महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा बदली जा रही है। दूसरी प्रतिमा बन रही है। जल्द ही इसके गोरखपुर पहुंचने की उम्मीद है। पार्क में प्रतिमा के स्थापना की जगह भी बदली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed