{"_id":"64a58c091a1399abb00378c7","slug":"mafia-vinod-upadhyays-location-found-in-nepal-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-230459-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: माफिया विनोद उपाध्याय को जिले के आसपास तलाश रही पुलिस, लोकेशन मिला नेपाल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: माफिया विनोद उपाध्याय को जिले के आसपास तलाश रही पुलिस, लोकेशन मिला नेपाल में
Thu, 06 Jul 2023 10:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 06 Jul 2023 10:05 AM IST
सार
पूर्व शासकीय अधिवक्ता प्रवीण श्रीवास्तव ने गुलरिहा थाने में विनोद उपाध्याय और उसके भाई संजय उपाध्याय पर रंगदारी मांगने व जमीन के लिए जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने जमीन से कब्जा हटवाने के साथ ही दोनों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया, लेकिन माफिया पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
माफिया विनोद उपाध्याय।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जमीन पर कब्जा जमाने व रंगदारी वसूलने के मामले में फरार चल रहे माफिया विनोद उपाध्याय की तलाश में गोरखपुर पुलिस आसपास के जिलों तक सिमट गई है। जबकि खबर है कि वह चकमा देकर भारत की सीमा लांघकर नेपाल पहुंच गया है। एसटीएफ के रडार पर माफिया की गतिविधियांं भी आ गई हैं, लेकिन सटीक लोकेशन न मिल पाने की वजह से दबोचा नहीं जा सका है। उधर, करीब एक महीने से माफिया की तलाश में खाक छान रही पुलिस अब इनाम बढ़वाने की फिराक में है। 50 हजार के इनाम को एक लाख रुपये करने के लिए फाइल एडीजी के पास जल्द भेज दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, पूर्व शासकीय अधिवक्ता प्रवीण श्रीवास्तव ने गुलरिहा थाने में विनोद उपाध्याय और उसके भाई संजय उपाध्याय पर रंगदारी मांगने व जमीन के लिए जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने जमीन से कब्जा हटवाने के साथ ही दोनों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया, लेकिन माफिया पकड़ में नहीं आया। माफिया विनोद और उसके भाई पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया। इसके बाद भी पकड़ में नहीं आने पर माफिया पर इनाम की राशि आईजी जे.रविंद्र ने बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी।
इसे भी पढ़ें: सात को गोरखपुर से दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, शेड्यूल जारी
विज्ञापन
माफिया की तलाश में पुलिस लखनऊ के उसके आवास पर गई तो पता चला कि वह खुद को पूर्व मंत्री बताकर रहता था। इसके बाद अयोध्या में उसके ठिकाने पर पुलिस गई थी। ससुराल तक होकर लौट चुकी पुलिस के हाथ माफिया विनोद नहीं लगा। इस बीच उसके बस्ती कोर्ट में हाजिर होने की खबर आई। इसके बाद से माफिया कहां है, यह पुलिस भी नहीं जानती है।
अब एसटीएफ के सूत्रों का कहना है कि माफिया की लोकेशन नेपाल में मिली है। आखिरी बार उसे बॉर्डर पर देखा गया था, टीमें लगी भी है, लेकिन सफलता कब मिलेगी, यह तय नहीं है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि माफिया पर इनाम घोषित है। पुलिस टीमें लगी हैं। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उसे दबोचा जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन