फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mafia Vinod Upadhyay celebrated close friend birthday on January 1

Mafia Vinod Upadhyay: एक जनवरी को करीबी का जन्मदिन मनाया, नजदीकी रिश्तेदार पर मुखबिरी का शक

Wed, 10 Jan 2024 01:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Jan 2024 01:16 PM IST
सार

विनोद उपाध्याय जब गोरखपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के बैनर तले चुनाव लड़ा था, तब नामांकन पत्र पर शहर का ही एक शख्स उसका समर्थक बना था। विनोद का बड़ा भाई जयप्रकाश भी प्रस्तावक बना। सूत्रों की मानें तो विनोद के समर्थक की नेपाल में अच्छी व्यवस्था है।

विज्ञापन
Mafia Vinod Upadhyay celebrated close friend birthday on January 1
माफिया विनोद उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया विनोद उपाध्याय का अंत हो चुका है, लेकिन अब उसके जानने वालों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। चर्चा है कि विनोद ने एक जनवरी को लखनऊ में अपने किसी करीबी के जन्मदिन पर दावत दी थी। इसमें गिने-चुने 10 से 15 लोगों को बुलाया गया था। इसमें उसका रिश्तेदार भी शामिल था। अब चर्चा है कि उसी रिश्तेदार ने मुखबिरी कराई, जिससे विनोद पुलिस के हत्थे चला गया।

विज्ञापन


चर्चा है कि फरारी के दिनों में वह अपने एक नजदीकी रिश्तेदार के संपर्क में सबसे ज्यादा रहा। इस रिश्तेदार के आईफोन से फेसचैट के माध्यम से संपर्क में रहता था, जबकि शहर में दूसरे करीबियों जैसे जमीन के धंधेबाज, सूदखोरों और आरएफसी टेंडर का काम देखने वालों से व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क बनाता था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इसी रिश्तेदार को पुलिस और एसटीएफ ने विश्वास में लेकर विनोद की मुखबिरी की योजना बनवाई थी। सूत्र बताते हैं कि सिर्फ यही एक ऐसा रिश्तेदार था, जो विनोद से खुद जब चाहे संपर्क कर सकता था। इसके नाम से भी विनोद ने अच्छी खासी संपत्ति अर्जित की थी। इसी रिश्तेदार के सहारे विनोद तक पहुंचने की योजना बन रही थी कि इसी बीच 6 जनवरी को उसके छत्तीसगढ़ जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यह भी चर्चा है कि विनोद की गिरफ्तारी अयोध्या से की गई, लेकिन यह एसटीएफ के दावों से अलग है। एसटीएफ ने छत्तीसगढ़ जाने के दौरान उसे सुल्तानपुर में दबोच लिया था। यह भी चर्चा है कि विनोद ने 15 सेकंड तक लगातार फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में वह भी घायल हो गया।

 

विधानसभा चुनाव का प्रस्तावक ही नेपाल में बनता था सहयोगी
विनोद उपाध्याय जब गोरखपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के बैनर तले चुनाव लड़ा था, तब नामांकन पत्र पर शहर का ही एक शख्स उसका समर्थक बना था। विनोद का बड़ा भाई जयप्रकाश भी प्रस्तावक बना। सूत्रों की मानें तो विनोद के समर्थक की नेपाल में अच्छी व्यवस्था है। वह सुरक्षित स्थान पर विनोद को रुकवाता था।

 

शहर के एक पुराने सहयोगी के साथ होने की चर्चा
अंदरखाने की चर्चा यह भी है कि विनोद के साथ शहर का एक उसका पुराना सहयोगी भी मुठभेड़ के पहले तक साथ में था, लेकिन मुठभेड़ के वक्त एसटीएफ को विनोद ही अकेला मिला। जानकार बताते हैं कि हो सकता है अंधेरा का फायदा लेकर वह फरार हो गया हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed