{"_id":"62947c71d7eca609580e7063","slug":"mafia-sudhir-singh-property-worth-ten-crores-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: माफिया सुधीर सिंह की दस करोड़ की संपत्ति जब्त, प्रदेश के टॉप बदमाशों की सूची में शामिल है पूर्व ब्लॉक प्रमुख का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: माफिया सुधीर सिंह की दस करोड़ की संपत्ति जब्त, प्रदेश के टॉप बदमाशों की सूची में शामिल है पूर्व ब्लॉक प्रमुख का नाम
Mon, 30 May 2022 01:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 May 2022 01:42 PM IST
सार
डीएम के आदेश पर तहसीलदार ने कुर्क की गाड़ी-मकान, बैंक खाते व जमीन सीज, प्रदेश के टॉप बदमाशों की सूची में शामिल है पूर्व ब्लॉक प्रमुख का नाम।
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख माफिया सुधीर सिंह। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया व पिपरौली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह की दस करोड़ की संपत्ति को रविवार को जब्त कर लिया गया है। पूर्व में भी संपत्ति जब्त हुई थी, लेकिन कुछ कानूनी प्रक्रिया बची थी, जिसे अब पूरा कर कार्रवाई की गई है। डीएम के आदेश पर तहसीलदार सदर और सहजनवां ने सुधीर सिंह के दो मकान, जमीन, गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। उसके चार बैंक खातों को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिले के टॉप बदमाशों की सूची के अलावा प्रदेश के बदमाशों की सूची में भी सुधीर सिंह का नाम शामिल है। माफिया सुधीर पर कुल 38 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन चिह्नित माफिया पर गैंगस्टर और अपराध से कमाई संपत्ति को जब्त कर रही है। सुधीर सिंह की दो लग्जरी गाड़ियां, शाहपुर के एल्युमिनियम फैक्ट्री व सहजनवां के कालेसर स्थित मकान, तीन बीघा जमीन को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
सुधीर व उसकी पत्नी के नाम से आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक में चार खाते हैं, जिसे डीएम ने सीज कर दिया है। दो साल पहले भी जिला प्रशासन ने सुधीर की संपत्ति जब्त की था। खबर है कि जिले के दो और माफिया प्रशासन के निशाने पर हैं, जिनकी कुंडली तैयार की जा रही है।
विज्ञापन