फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mafia extortion of 50 lakhs for land in Gulriha area Gorakhpur

Gorakhpur Mafia: अगर जमीन बेची तो उस पर ही कब्र बना देंगे, धमकाने पर माफिया विनोद समेत छह पर केस

Mon, 05 Jun 2023 02:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Jun 2023 02:11 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि जमीन कब्जा व रंगदारी किए जाने की शिकायत पर माफिया विनोद और उसके साथियों पर गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है, पुलिस के हाथ अहम सुराग भी लगे हैं, जल्द ही माफिया और उसके साथियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
Mafia extortion of 50 lakhs for land in Gulriha area Gorakhpur
बाएं से गोरखपुर के माफिया अजीत शाही, राकेश यादव, सुधीर सिंह और विनोद उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

50 हजार के इनामी माफिया विनोद उपाध्याय, उसके भाई संजय उपाध्याय समेत छह लोगों पर गुलरिहा पुलिस ने जमीन हड़पने की नीयत से धमकी देकर भू-स्वामी से रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


आरोप है कि भू-स्वामी से पहले माफिया ने अपने भाई व सहयोगियों के साथ मिलकर जमीन को अपने नाम पर करने की मांग की और फिर कहा कि जमीन नहीं तो फिर 50 लाख रुपये की रंगदारी दे दो, नहीं तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्जकर जांच में जुटी है। उधर, माफिया पर केस व इनाम के बाद से ही उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धम्माल मोहल्ला निवासी राजकुमार श्रीवास्तव ने दी तहरीर में लिखा है कि उसकी 1 एकड़ 62 डिसमिल पुश्तैनी जमीन गुलरिहा इलाके के सलेमपुर मुगलपुर में है जो भूमिधर के नाम खारिज दाखिल है। 10 मार्च 2023 की शाम छह बजे अपनी जमीन पर हैंड पंप गड़वाने के लिए मजदूर को दिखाने पहुंचा तो उसी समय विनोद उपाध्याय अपने भाई संजय उपाध्याय, बाबू नंदन यादव, रमेश शर्मा तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ पहुंच कर धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नासमझी में बर्बाद हुई जिंदगी: दरिंदों से धोखा खाया तो समझीं मां-बाप ही सच्चे दोस्त, प्रेम करना बना जंजाल

कहा कि यह जमीन मेरे नाम रजिस्ट्री कर दो, मैं इसे बेचकर तुम्हें कुछ रुपये दे दूंगा। विरोध करने पर उसी जमीन पर पीड़ित का कब्र खोदने की धमकी दी। जब भी पीड़ित जमीन पर बाउंड्री कराने जाता था माफिया के गुर्गे उसकी बाउंड्री गिरा देते और कहते है कि अगर किसी और को जमीन बेचोगे या बाउंड्री करोगे तो यहीं तुम्हारी कब्र बना दूंगा।

धमकी देते हुए माफिया ने यह भी कहा कि या तो जमीन दे दो या 50 लाख रंगदारी दो, नहीं तो जमीन को भूल जाओ। पीड़ित ने शनिवार को गुलरिहा पुलिस से गुहार लगाई तो माफिया विनोद, उसके भाई संजय उपाध्याय, सहयोगी बाबू नंदन यादव, रमेश शर्मा व दो अज्ञात के खिलाफ बलवा, धमकी व रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया।

24 मई को पूर्व शासकीय अधिवक्ता ने भी दर्ज कराया था केस

इसके पहले गुलरिहा थाने में पूर्व शासकीय अधिवक्ता प्रवीण श्रीवास्तव ने माफिया विनोद उपाध्याय, उसके भाई संजय उपाध्याय, नौकर छोटू व अन्य लोगों पर जमीन के बदले रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि माफिया ने जमीन पर निर्माण ही रोकवा दिया था जिससे वह अपनी ही जमीन को बेच नहीं पा रहे हैं। इसके बाद ही पुलिस ने माफिया विनोद व अन्य पर केस दर्ज किया और गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। लेकिन, पुलिस की पकड़ में नहीं आने पर इनाम की राशि आईजी ने बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है।

इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म, दबाव बनाने पर दी धमकी

लखनऊ, नोएडा में छापा मारकर खाली हाथ हैं पुलिस की पांच टीमें
50 हजार के इनामी माफिया विनोद और 25 हजार के इनामी भाई संजय उपाध्याय की तलाश में लखनऊ, नोएडा से लेकर अन्य जगहों पर पुलिस दबिश दे चुकी है, लेकिन अभी तक हाथ खाली है। पुलिस माफिया के भतीजों को हिरासत में लेकर उसके देवरिया स्थित ससुराल भी दबिश देकर लौट चुकी है। बीच में माफिया के अयोध्या में होने पर भी पुलिस गई थी। पुलिस बस्ती में उसके हाजिर होने की सूचना पर भी डेरा डाली थी, लेकिन आज तक पुलिस उसकी परछाई तक नहीं छू पाई। हालांकि, पुलिस का दावा है कि जल्द ही माफिया की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी की 10 अनदेखी तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन, दिल छू जाएगी बचपन की मासूमियत

यूपी के टॉप सूची में शामिल तीन बदमाश जेल में कैद
गोरखपुर जिले में यूपी की टॉप सूची में शामिल पांच बदमाशों में से तीन वर्तमान में जेल में कैद हैं। माफिया सुधीर सिंह, अजीत शाही और राकेश यादव कोर्ट में हाजिर होकर जेल गया है। जबकि, बिहार के पूर्व विधायक व माफिया राजन तिवारी को भी पुलिस ने जेल भेजा था, वह जमानत पर बाहर आया है। अब पुलिस उसके मुकदमों की पैरवी को चिह्नित कर कोर्ट में पैरवी करने की तैयारी में है, ताकि उसे भी जेल के पीछे भेजा जा सके।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि जमीन कब्जा व रंगदारी किए जाने की शिकायत पर माफिया विनोद और उसके साथियों पर गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है, पुलिस के हाथ अहम सुराग भी लगे हैं, जल्द ही माफिया और उसके साथियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed