फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Machinery starts arriving at Suthani Waste Management City

Gorakhpur News: सुथनी वेस्ट मैनेजमेंट सिटी में पहुंचने लगी मशीनरी

Mon, 08 Jun 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Machinery starts arriving at Suthani Waste Management City
जल्द शुरू होगा 250 टीडीपी प्लांट
विज्ञापन


गोरखपुर। सहजनवां के सुथनी में विकसित हो रहे देश के पहले इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी-कम-लर्निंग सेंटर में 250 टन प्रतिदिन क्षमता वाले म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट (एमएसडब्ल्यू) मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना का कार्य तेज हो गया है। प्लांट के लिए आवश्यक मशीनरी पहुंचनी शुरू हो गई है। रविवार को दिल्ली से दो एयर डेंसिटी सेपरेटर परियोजना स्थल पर पहुंच गए जबकि अन्य उपकरण अगले सप्ताह तक तीन खेप में पहुंचने की उम्मीद है।


जमुआड़ में 24 मई से कचरा डंपिंग बंद होने के बाद महानगर का प्रतिदिन 400 टन से अधिक कचरा सुथनी में डंप किया जा रहा है। ऐसे में इस परियोजना को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। करीब 40 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही वेस्ट मैनेजमेंट सिटी में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने 2.50 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है। यहां प्लांट स्थापना के लिए सिविल कार्य तेजी से चल रहा है। परियोजना के तहत 250 टन प्रतिदिन क्षमता का फ्रेश वेस्ट बायो ट्रॉमल प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट में 100 एमएम, 40 एमएम और 4 एमएम क्षमता की तीन आधुनिक ट्रॉमल मशीनें स्थापित की जाएंगी, जो कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में छांटने का काम करेंगी। इसके अलावा कागज, प्लास्टिक, धातु और जैविक पदार्थों को अलग करने के लिए ब्लास्टिक सेपरेटर, एयर डेंसिटी सेपरेटर और कन्वेयर बेल्ट लगाए जाएंगे। लीचेट के उपचार के लिए विशेष टैंक का भी निर्माण किया जाएगा। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि अगले शनिवार-रविवार तक सभी मशीनें स्थल पर पहुंच जाएंगी। तब तक प्लेटफाॅर्म निर्माण का कार्य भी पूरा हो जाएगा, जिसके बाद मशीनों के इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्लांट के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। इस परियोजना के शुरू होने से शहर में कचरा प्रबंधन और रीसाइक्लिंग व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed