फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lucknow Supergiants Buy UP Player Mohsin Khan in IPL 2022

IPL 2022: 140 किमी की स्पीड से गेंद फेंकता है ये गेंदबाज, अब लखनऊ सुपर जायंट्स से मचाएगा धमाल

Mon, 14 Feb 2022 01:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Feb 2022 01:43 PM IST
सार

मोहसिन खान के पिता ने बताया कि मेरे बेटे का सलेक्शन लखनऊ आईपीएल की टीम में हुआ है। यह बहुत खुशी की बात है, मेरा लड़का अपने प्रदेश का मान बढ़ाएगा। मोहसिन की गेंद फेंकने की गति करीब 135 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा है।

विज्ञापन
Lucknow Supergiants Buy UP Player Mohsin Khan in IPL 2022
मोहसिन खान। (फाइल) - फोटो : facebook @Mohsin Khan

विस्तार

यहां राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर के नाम से उत्तर प्रदेश ने अपनी पहचान बना ली है। संतकबीरनगर जिले के शनिचरा पूर्वी निवासी मोहसिन खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा है। इससे पहले वह मुंबई इंडियन की टीम की तरफ से खेल रहे थे।

विज्ञापन


संत कबीर नगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा पूर्वी गांव के निवासी मोहसिन खान का बचपन से क्रिकेट के प्रति लगाव था। इनके पिता मुल्तान खान यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए हैं। मोहसिन खान के पिता ने बताया कि मेरे बच्चे का सलेक्शन लखनऊ आईपीएल की टीम में हुआ है। यह बहुत खुशी की बात है, मेरा लड़का अपने प्रदेश का मान बढ़ाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि अभी मोहसिन की गेंद फेंकने की गति करीब 135 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसी गति की वजह से इसका चयन हुआ। मोहसिन खान ने 10 जनवरी 2018 को 2017-18 जोनल टी-20 लीग में उत्तर प्रदेश के लिए अपना ट्वेंटी 20 डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी 2018 में, उन्हें मुंबई इंडियंस ने आईपीएल नीलामी में खरीदा था। 7 फरवरी 2018 को विजय हजारे ट्रॉफी 2017-18 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की थी। 2020 की आईपीएल नीलामी में भी उन्हें मुंबई इंडियंस ने दोबारा खरीदा था। उन्होंने 27 जनवरी 2020 को उत्तर प्रदेश के लिए 2019–20 रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed