{"_id":"61e2656c21e1b432db523751","slug":"lpg-cylinder-will-be-delivered-within-two-hours-of-booking","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बुकिंग के दो घंटे के भीतर होगी एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी, तत्काल सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बुकिंग के दो घंटे के भीतर होगी एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी, तत्काल सेवा शुरू
Sat, 15 Jan 2022 11:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:40 AM IST
सार
गोरखपुर के प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तत्काल एलपीजी योजना बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। इस सेवा के लिए उपभोक्ता से सेवा शुल्क वसूला जा सकता है।
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर वासियों को अब रसोई गैस सिलिंडर के लिए इंतजार नहीं करना होगा। बुकिंग कराने के दो घंटे के भीतर ही इंडेन सिलिंडर उपभोक्ता के घर पहुंच जाएगा। इंडियन ऑयल ने महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में तत्काल एलपीजी सेवा शुरू की है। इनमें गोरखपुर भी शामिल है।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) गोरखपुर के प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तत्काल एलपीजी योजना बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। इस सेवा के लिए उपभोक्ता से सेवा शुल्क वसूला जा सकता है। यह सुविधा उपभोक्ता को मोबाइल एप के जरिए तत्काल एलपीजी ऑप्शन से बुकिंग कराने पर मिलेगी।
विज्ञापन
अभी यह योजना चुनिंदा शहरों में शुरू होगी। बताया कि सामान्य तौर पर बुकिंग कराने पर सिलिंडर की डिलीवरी में दो से चार दिन का समय लगता है, तत्काल बुकिंग में यह समय घट कर दो घंटे हो जाएगा।
विज्ञापन
तत्काल एलपीजी सेवा शुरू होने से सिलिंडर की कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा और एजेंसियां उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्रेरित होंगी।