फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Love reached police station from railway station in Maharajganj

रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ प्यार पहुंचा थाने, प्रेमिका बोली- 'धोखा हुआ है'

Thu, 17 Sep 2020 03:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Sep 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Love reached police station from railway station in Maharajganj
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

'जहां से जिंदगी शुरू करने की कोशिश की, कुछ दिनों बाद वही पर मिला धोखा।' यह लाइन इस घटना पर पूरी तरह से फीट बैठती है। करीब आठ माह पूर्व मार्केटिंग का काम करने वाली उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के लोटन थाने क्षेत्र की एक युवती की मुलाकात फरेंदा स्टेशन पर एक युवक से हुई।

विज्ञापन


स्टेशन पर मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हुई और धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने जिंदगी भर साथ रहने की कसमें खाई और मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक ठाक रहा लेकिन कुछ दिनों बाद युवती को पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। युवक ने युवती से बातचीत करना बंद कर दिया।
विज्ञापन


 

दुष्कर्म का लगाया आरोप

युवक गोरखपुर जिले का निवासी है तथा श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में कहीं कपड़े की दुकान चलाता है। बुधवार को युवती युवक के दुकान पर पहुंची और हंगामा करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे अगल-बगल के लोग इकट्ठा हो गए। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया है और अब शादी करने से इनकार कर रहा है। हंगामा बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई और युवती को भी थाने में बुलाया गया। वहीं आरोपी युवक का कहना है कि वह सिर्फ फोन पर ही बात करता था। उसके साथ कभी दुष्कर्म नहीं किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

थानाध्यक्ष विजय राज सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed